🚔 *अलीगढ़ पुलिस* 🚔
◆ *एसएसपी अलीगढ़ की टीम ने 13 साल से फरार 25 हजार रु0 के ईनामी शातिर गोकश/ गैंगस्टर को गिरफ्तार कर की अभूतपूर्व कार्यवाही।*
◆ *एसएसपी अलीगढ़ के निर्देशन में हो रही दशकों से फरार ईनामी अपराधियों पर कार्यवाही*
◆ *206 गोकशों पर कार्यवाही के बाद एक और गोकश के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही*
◆ *19 साल से फरार दोहरे हत्याकांड में वांछित अभि0 नेत्रपाल (थाना खैर) व 11 वर्ष से फरार शातिर लुटेरा करन पुत्र बेबड़ा उर्फ बलवीर (थाना मडराक), 10 साल से फरार गैंगस्टर में वांछित नरेन्द्र उर्फ छोटू (थाना देहलीगेट) की सफलतापूर्वक गिरफ्तारी के बाद, 13 साल से फरार गोकश व गैंगस्टर सावेज उर्फ बिट्टू पुत्र अबरार चौधरी को किया गिरफ्तार ।*
◆ *आज दिनांक 05.09.2021 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में थाना क्वार्सी टीम द्वारा 13 वर्ष से फरार अभियुक्त सावेज उर्फ बिट्टू पुत्र अबरार चौधरी को अवैध तमंचे व कारतूस के साथ मुखबिर की सूचना पर धौर्रामाफी रोड, क्वार्सी से गिरफ्तार किया गया।*
◆ *_“इस अभूतपूर्व कार्यवाही पर क्राइम ब्रांच व थाना की मेहनती पुलिस पार्टी ईनाम की हकदार- कलानिधि नैथानी एसएसपी अलीगढ़”_*
🔸 अभियुक्त द्वारा जनपद अलीगढ़ में वर्ष 2009 में अपने साथियों के साथ मिलकर गोकशी की घटना कारित की गई थी, जिसके संबंध में थाना पर मु0अ0सं0 784/09 धारा 429 भादवि, 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत किया गया था । अभि0गण संगठित गिरोह के रूप में समाज विरोधी क्रियाकलापों में लिप्त रहकर अपने व अपने परिवार के भरण पोषण हेतु अनुचित धनोपार्जन हेतु गोवध जैसी घटनायें कारित करते थे जिसके संबंध में अभियुक्तगण के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए मु0अ0सं0 935/09 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना क्वार्सी, अलीगढ़ पंजीकृत किया गया था । जिसमें अभि0 सावेज उर्फ बिट्टू के विरूद्ध मफरूरी में आरोप पत्र प्रेषित किया गया तब से अभि0 सावेज उर्फ बिट्टू गैंगस्टर एक्ट के उक्त अभियोग में वांछित चल रहा था ।
◆ उक्त प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,अलीगढ़ श्री कलानिधि नैथानी द्वारा टीमें गठित कर फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के कड़े निर्देश जारी किये गये थे तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी श्री कलानिधि नैथानी द्वारा 25000 रू0 का ईनाम घोषित किया था ।
जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर श्री कुलदीप सिंह गुनावत द्वारा गठित टीम व क्राइम ब्रांच को नेतृत्व प्रदान करते हुए कड़ी सुरागरसी-पतारसी एवं कई दिनों की अथक मेहनत, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस आदि के आधार पर 13 साल से फरार गोकश/गैंगस्टर सावेज उर्फ बिट्टू जो अपने साले के पास बांद्रा (मुम्बई) में पहचान छुपाकर रह रहा था तथा पाव भाजी की ढकेल लगाकर जीवन यापन कर रहा था । अब उसे यह विश्वास हो गया था कि पुलिस ने उसको तलाश करना बन्द कर दिया होगा अतः कुछ दिन पूर्व अपने घर रामपुर आया था तथा आज दिनांक 05.09.2021 को अपने रिश्तेदार से मिलने के लिये अलीगढ़ आया था । जिसे क्राइम ब्रांच व थाना क्वार्सी पुलिस, सर्विलांस टीम द्वारा धौर्रामाफी रोड, क्वार्सी से गिरफ्तार किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्तः-*
◆ सावेज उर्फ बिट्टू पुत्र अबरार चौधरी निवासी घेर मरदानखाँ थाना कोतवाली जनपद रामपुर
*आपराधिक इतिहासः-*
1. मु0अ0सं0 784/09 धारा 429 भादवि, 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ़
2. मु0अ0सं0 935/09 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना क्वार्सी, अलीगढ़
3. मु0अ0सं0 286/10 धारा 307 भादवि थाना गंज जनपद रामपुर
4. मु0अ0सं0 88/15 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 थाना गंज जनपद रामपुर
5. मु0अ0सं0 407/15 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 व 3/11 पशु क्रूरता अधि0 थाना गंज जपनद रामपुर
6. मु0अ0सं0 427/15 धारा 174ए भादवि थाना कोतवाली जनपद रामपुर
7. मु0अ0सं0 458/15 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 3/11 पशु क्रूरता अधि0 थाना गंज जनपद रामपुर
8. मु0अ0सं0 473/15 धारा धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 व 3/11 पशु क्रूरता अधि0 थाना गंज जपनद रामपुर
9. मु0अ0सं0 135/16 धारा 353/336/504/506 भादवि थाना कोतवाली जनपद रामपुर
10. मु0अ0सं0 165/16 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0, 3/11 पशु क्रूरता अधि0, 307 भादवि व 7 सीएलए एक्ट थाना कोतवाली जनपद रामपुर
11. मु0अ0सं0 174/16 धारा 147/149/307/336/353/504/506/427 भादवि, 7 सीएलए एक्ट, 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 3/11 पशु क्रूरता अधि0 थाना कोतवाली जनपद रामपुर
12. मु0अ0सं0 187/16 धारा 147/307 भादवि थाना कोतवाली जनपद रामपुर
13. मु0अ0सं0 188/16 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना कोतवाली जनपद रामपुर
14. मु0अ0सं0 201/16 धारा 147/149/307/336/353/504/506/427 भादवि, 7 सीएलए एक्ट, 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 3/11 पशु क्रूरता अधि0 थाना कोतवाली जनपद रामपुर
15. मु0अ0सं0 253/16 धारा 174ए भादवि थाना कोतवाली जनपद रामपुर
16. मु0अ0सं0 369/16 धारा 174ए भादवि थाना कोतवाली जनपद रामपुर
17. मु0अ0सं0 121/17 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 3/11 पशु क्रूरता अधि0 थाना गंज जनपद रामपुर
18. मु0अ0सं0 271/17 धारा 3 यूपी गुण्डा अधिनियम थाना कोतवाली जनपद रामपुर
*बरामदगीः-*
◆ 01 अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर
*पुलिस टीमः-*
*पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में*
● क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय श्री श्वेताभ पाण्डेय
● प्रभारी निरीक्षक श्री विजय कुमार थाना क्वार्सी मय फोर्स
● क्राइम बांच व सर्विलांस टीम
‼️ *एसएसपी अलीगढ़ ने फाईलों मे गुम हो चुके वांछित/मफरूर अपराधियों के विरुद्ध लगातार ऑपरेशन प्रहार जारी रखते हुए शीघ्रातिशीघ्र गिरफ्तारी करने के अधीनस्थों को आदेश दिये हैं ।* ‼️

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-