*वाराणसी चोलापुर*
*कैबिनेट मंत्री ने गरीब बच्चों में किया वस्त्र वितरित*
वाराणसी। शुक्रवार को चोलापुर थानाक्षेत्र के साईं गांव में मैकिंग द डिफरेंस संस्था के तत्वावधान में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने गरीब बच्चों में वस्त्र वितरित किया।
मकरसंक्रांति का पर्व हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है। इस पर्व का उत्साह बड़ों के साथ साथ बच्चों में ज्यादा दिखाई पड़ता है। इस पर्व पर बच्चे नए कपड़े पहनकर पतंगबाजी का लुफ्त उठाते हैं। लेकिन हमारे समाज मे कुछ ऐसे गरीब बच्चे भी हैं जो गरीबी के कारण त्योहार का लुफ्त उठाने से वंचित हो जाते हैं। गरीब बच्चों के इसी भावना को महसूस करते हुए मैकिंग द डिफरेंस नामक संस्था के तत्वावधान में वाराणसी के साईं गांव में सूबे के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने सैकड़ो गरीब बच्चों में वस्त्र का वितरण किया। साथ ही कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न खेलों में अपने प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले युवा खिलाड़ियों को खेल किट भी वितरित किया। जिन्हें पाकर कर गरीब बच्चों समेत युवा खिलाड़ियों के चेहरे चमक उठे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने मैकिंग द डिफरेंस संस्था तथा उनके पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसी संस्था और ऐसे युवा पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं जो समाज के दुख सुख में सदैव साथ रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 14 सालों में खेल के क्षेत्र में प्रतिभावान युवाओं को उनका हक नहीं मिला लेकिन उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने युवाओं के प्रतिभा को निखारने के लिए खेल के क्षेत्र में कार्य कर रही है। जल्द ही पूरे प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों को इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा और प्रदेश अध्यक्ष चंदू विश्वकर्मा के साथ उनके टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी संस्थाओं के साथ हमारी सरकार भी कंधे कंधा मिलाकर चलने को तैयार है। हमारी सरकार ने शिवपुर विधानसभा के उदयपुर ग्रामसभा में अभी तक करीब दो करोड़ रुपये कार्य करा चुकी है और आने वाले एक वर्ष में अभी दो करोड़ का कार्य और कराने जा रही है। जल्द ही क्षेत्र में पानी टंकी के निर्माण का कार्य प्रारम्भ होगा जिससे क्षेत्र के झोपड़ी से बंगले तक की पानी की समस्या खत्म हो जाएगी।
इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों प्रिंन्स चौबे, अजय चौबे, पिंटू राजभर, दिनेश विश्वकर्मा, सनी प्रजापति के साथ अनिल मिश्रा, प्रकाश राजभर, राजेश राजभर, मनोज मिश्रा, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, रामबालक पाण्डेय, मनोज चौबे, दीपू पटेल, प्रदीप पटेल समेत सैकड़ो बच्चे व अभिभावक मौजूद रहे।




More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-