August 11, 2026

ग्राम पंचायत सुजानपुर ( ब्लाक बहुआ ) में विकास कार्यों की जाँच करने पहुंची जिलास्तरीय अधिकारियों की टीम- अजय मिश्रा

Spread the love

*ब्रेकिंग/फतेहपुर :-*

 

*15/01/2021*

 

*ग्राम पंचायत सुजानपुर ( ब्लाक बहुआ ) में विकास कार्यों की जाँच करने पहुंची जिलास्तरीय अधिकारियों की टीम |*

 

*बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार व पात्रों को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित करने तथा अपात्रों को लाभ देने की मिली थी गंभीर शिकायतें |*

 

*निष्पक्ष जाँच कराये जाने हेतु गुलाबीगैंग लोकतान्त्रिक ब्लाक बहुआ से लेकर विकास भवन फतेहपुर तक कई बार कर चुका है प्रदर्शन |*

 

*ग्राम सचिव मनमोहन सिंह द्वारा भ्रष्टाचार संलिप्तता के साक्ष्यों के साथ ग्राम सचिव की जाँच कराने हेतु गुलाबीगैंग लोकतान्त्रिक निरंतर प्रयासरत है*

 

*4 दिसम्बर को ब्लाक स्तरीय अधिकारियों द्वारा की जा चुकी है जाँच परन्तु अध्यक्ष हेमलता पटेल नें बताया था की उस जाँच में अधिकारियों द्वारा केवल खानापूर्ती की गई थी,कोई भी कार्यवाही नहीं हुई थी | जिस कारण से गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक नें दिसम्बर माह में किया था विकास भवन, फतेहपुर में महाप्रदर्शन || जिलास्तरीय जाँच टीम गठित करने हेतु की थी पुरजोर मांग | मुख्य विकास अधिकारी नें जिलास्तरीय जांच टीम की थी गठित |*

 

*अंततः आज जिलास्तरीय जाँच टीम पहुंची सुजानपुर |बड़ी संख्या में पात्र ग्रामवासी हुए मौजूद बता रहे हैं समस्यायें | मौके पर गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक अध्यक्ष हेमलता पटेल व संगठन की अन्य महिलाएं भी हैं उपस्थित |*

 

*सुजानपुर प्राथमिक विद्यालय में अभी हैं उपस्थित इसके उपरांत घर घर जाकर होगा सघन निरीक्षण |*