June 22, 2026

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार 21 से वाराणसी दौरे पर-

Spread the love

पत्र सूचना कार्यालय

भारत सरकार, वाराणसी

***********

 

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार 21 से वाराणसी दौरे पर

 

डॉ. भारती प्रवीण पवार क्षेत्रीय महामारी विज्ञान प्रशिक्षण कार्यक्रम ( एफ ई टी पी ) भारत सम्मेलन, 2023 (साउथ ईस्ट एशिया रीजन) के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगी

 

वाराणसी, 20, फरवरी, 2023

 

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार 21 से दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर आ रही हैं I डॉ. भारती प्रवीण पवार 22 फरवरी को वाराणसी में आयोजित होने वाले क्षेत्रीय महामारी विज्ञान प्रशिक्षण कार्यक्रम ( एफ ई टी पी ) भारत सम्मेलन, 2023 (साउथ ईस्ट एशिया रीजन) के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगी I उत्तर प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. ब्रजेश पाठक कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि होंगे

 

सम्मलेन का आयोजन वाराणसी स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया जायेगा I कार्यक्रम में निति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वी के पॉल, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में विशेष सचिव एस गोपालकृष्णन, उत्तर प्रदेश सरकार में प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) पार्थ सारथी शर्मा, महानिदेशक भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद् डॉ. राजीव बहल, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक एवं निदेशक राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र डॉ. अतुल गोयल उपस्थित रहेंगे I

 

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार 22 फरवरी को वाराणसी से दिल्ली के लिए रवाना होंगी I