May 1, 2026

कुम्भ का उदाहरण देते हुए -pm मोदी

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुंभ मेले का उदाहरण देते हुए कहा कि एक ऐसा आयोजन था जिसमें हर रोज एक यूरोपीय देश की आबादी के बराबर लोग इकट्ठे होते थे फिर भी वहां की स्वच्छता और व्यवस्थाएं देखने लायक थी यह देश ने कर दिखाया साथ ही उन्होंने कहा कि जब हम अस्थाई रूप से इस तरह का उदाहरण पेश कर सकते हैं तो स्थाई रूप से हम क्या कुछ नहीं कर सकते साथ ही उन्होंने कहा कि कुंभ के दौरान हमने स्मार्ट सिटी मॉडल पेश करके दिखाया। साथ ही उन्होंने कहा इस देश की वह ताकत है जो डिक्शनरी के शब्द बदल देती है। अभी तक अभिनंदन का अर्थ कांग्रेचुलेशन ही हुआ करता था लेकिन इस देश में उसका अर्थ कल आपके सामने बदल कर दिखाया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2 दिन होने वाले इस मंथन में हम कुछ बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़े। क्योंकि इस वक्त पूरी दुनिया भारत की तरफ देख रही है और जो भी भारत करेगा उसका अनुसरण पूरे विश्व में हो रहा है। आइए एक सशक्त देश के रूप में भारत को आगे बढ़ाने की दिशा में हम सभी मिलकर चलें। इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना संबोधन समाप्त किया