देश के जांबाज विंग कमांडर अभिनंनद सकुशल स्वदेश लौट आएं है। उनकी वतन वापसी पर पूरा देश उनके स्वागत में पलके बिछाए खड़ा रहा। सरकार और विपक्ष सबने उनका स्वागत किया। इधर अभिनंनदन की वतन वापसी हो रही थी तो उधर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से लड़ते हुए 5 जवान और शहीद हो गए। 5 जवानों के शहादत के बाद विपक्ष ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है।
जवानों की शहादत को लेकर विपक्ष ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ”पांच शहीदों का ये बलिदान, नतमस्तक हैं हिंदुस्तान। कुपवाड़ा में आतंकियों से लोहा ले क़ुर्बानी देने वाले सेना-सीआरपीएफ-जे एंड के पुलिस के रणबांकुरो की शहादत को शत शत नमन। मोदी जी, क़ुर्बानियों व शहादतों का ये सिलसिला कब तक? आतंक के ख़िलाफ़ आपकी निर्णायक कार्रवाई कब होगी?’
वहीं राष्ट्रीय जनता दल के ट्विटर पर लिखा है, “कल फिर एक सीआरपीएफ़ अधिकारी सहित पांच जवान शहीद हो गये। “आप मगर निश्चिन्त रहिये।ये सब मोदी का पायलट_प्रोजेक्ट है। शहीदों के शव वोटों के लिये बेच ले, फिर बदला लेगा, ज़रूर !”।उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, ”आज विंग कमांडर अभिनंदन के परिवार बल्कि सारे देश को बेहद ख़ुशी होगी कि वो वापस आ गए। लेकिन बहुत अफ़सोस है कि आज फिर 4 वीर जवान कश्मीर में शहीद हो गए हैं।

More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-