कीव में एक और भारतीय छात्र को लगी गोली, इलाज के लिए लौटना पड़ा वापस
कीव. यूक्रेन जंग (Ukraine War) की आग में जल रहा है. रूस के हमले से अब तक इसके 10 से ज्यादा शहर बर्बाद हो चुके हैं. इस बीच यूक्रेन के अलग-अलग शहरों से भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत सरकार ऑपरेशन गंगा (Operation Ganga) चला रही है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह कीव में एक और भारतीय छात्र को गोली लगी है. गोली उस वक्त चली, जब छात्र भारत लौटने के लिए निकला था. ऐसे में इलाज के लिए छात्र को कीव लौटना पड़ा. बता दें कि इस जंग में अब तक 1500 यूक्रेनी घायल हो चुके हैं.
पोलैंड में मौजूद केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह (VK Singh) ने बताया कि हम ज्यादा से ज्यादा भारतीय छात्रों की वतन वापसी की कोशिश में लगे हुए हैं. घायल छात्र के बारे में पता किया जा रहा है. हम इस पर नजर बनाए हुए हैं.
युद्ध के बीच यूएन ने अनुमान जताया है कि रूसी हमले की वजह से 10 लाख यूक्रेनियों को वतन छोड़कर दूसरे देशों में शरण लेनी पड़ी है. यूएन के प्रवक्ता ने कहा कि यूक्रेन में हमले से 209 नागरिकों की जान गई है.

More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
चीन के बीजिंग में अस्पताल में आग-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-