July 13, 2026

किशनपुर थाना एसआई रामजीत सिंह व उनके साथी को दी गई अंतिम विदाई

Spread the love

फतेहपुर 

फतेहपुर जनपद के किशनपुर थाना के एसआई रामजीत सिंह व कांस्टेबल शशीकांत को आज अंतिम विदाई दी गई बीते दिन शनिवार को एसआई रामजीत सिंह यमुना नदी में लाग डाउन की स्थिति जानने के लिए नदी में नाव में बैठकर गश्त करने बांदा जिला की तरफ गए और गस्त करके वापस आते समय तेज हवा की वजह से नाव यमुना नदी में पलट गई जिसकी वजह से रामजीत सिंह व उनके साथी शशीकांत साथ में नाविक डूब गए सूचना मिलते ही फतेहपुर जिला अधिकारी संजीव कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार वर्मा शनिवार शाम यमुना नदी के घाट पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद शवो को ढूंढने लगे अंधेरा होने के कारण शव नहीं मिल पाए आज पुनः सुबह 9:00 बजे फिर से गोताखोरों को नदी में उतारा गया गोताखोरों ने रामजीत सिंह और शशीकांत और नाविक का शव यमुना नदी से ढूंढ निकाला थाना किशनपुर मे शव ला करके जिला अधिकारी संजीव कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार वर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित की और वीर सिपाहियों को किशनपुर की जनता ने अश्रु भरे श्रद्धांजलि दी ।