फतेहपुर
जहां एक तरफ सारा देश कोरोना वायरस से परेशान हैं वही मौसम भी किसानों का साथ नहीं दे रहा है आज शाम 6:00 बजे से तेज आंधी तूफान और साथ में बारिश होने की वजह से किसानों की परेशानियां बढ़ गई किसानों का कहना है कि हमारी फसल खेत में खड़ी है कुछ लोगों की फसल खेत में कटी हुई पड़ी है और इस प्रकार के आंधी तूफान में गेहूं के बोझ हवा में उड़ रहे हैं ना तो खेतों में बोया दाना हाथ लग रहा है और ना तो खाना किसानों का कहना है कि हमने बड़ी मुश्किल से फसल काटकर के खेत में छोड़ी लेकिन 2 दिन से मौसम बेकार होने की वजह से गेहूं की कटाई व कतराई नहीं हो पा रही है आए दिन बारिश हो रही है और आज तो इतनी तेज आंधी तूफान चला कि सारी फसल उड़ गई ।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-