काशी : 25 हजार वर्ग मीटर में बनने वाले काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का क्षेत्रफल 15 हजार वर्ग मीटर और बढ़ गया है। इससे कॉरिडोर का कुल क्षेत्रफल 39, 310 वर्ग मीटर हो गया है। अतिरिक्त खरीदे गए भवन गिराने का कार्य भी शुरू हो गया है। इस पूरे कॉरिडोर की प्रगति रिपोर्ट दो दिन पहले काशी आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी दिखाई गई थी।
काशी विश्वनाथ मंदिर से लेकर मणिकर्णिका घाट और मीर घाट से लेकर मंदिर तक बनने वाले कॉरिडोर का क्षेत्रफल शुरुआत में 25 हजार वर्ग मीटर था। इसके लिए भवनों की खरीद शुरू हुई तो कई अन्य लोग स्वेच्छा से कॉरिडोर के लिए अपने घर बेंचने पर सहमत हो गए।…

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-