September 12, 2026

*कालीन बुनकर की हत्या झाड़ी में मिला शव**बाइक से हुआ शिनाख्त*

Spread the love

गोपीगंज थाना क्षेत्र के जोहरपुर गांव निवासी 38 वर्षीय श्याम विहारी यादव का शव प्रयाग जनपद के हडिया थाना क्षेत्र के रामनगर मझगवा की बारी के पास पाया गया | उसकी हत्या कर शव झाड़ी मे फेक दिया गया था |बुधवार को सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई | मौके पर पहुची हड़िया पुलिस शव के साथ कुछ दूर पर खड़ी बाइक कब्जे मे ले लिया|

जोहरपुर गांव निवासी श्याम बिहारी यादव मंगलवार को अपराह्न घर से अपने भाई संजय की बाइक लेकर सीतामढी की ओर गया था | रात घर न पहुंचने पर परिवार के लोग परेशान थे | सुबह उसका शव मिलने की जानकारी पर परिवार मे कोहराम मच गया इस संबंध में हड़ीया पुलिस ने बताया कि राममगर के कुछ ग्रामीण सुबह शौच के लिए गये हुए थे जब शव के ऊपर नजर पड़ी तो पूरे गांव खबर आग की तरह फैल गई | मौके पर हंडिया पुलिस पहुंच कर शव और बाइक को कब्जे में ले लिया बाइक के आधार पर उसकी पहचान की गई |गोपीगंज थाना क्षेत्र के जौहर पुर गांव निवासी स्वर्गीय नंद लाल यादव के आठ पुत्रों में छठे नंबर का पुत्र कालीन बुनाई का कार्य कर रहा था |मंगलवार को लगभग 2:00 बजे कालीन बुनाई करके अपनी भाई संजय यादव की बाइक लेकर सीतामढ़ी मार्ग की ओर गया था | मृतक को एक पुत्र तीन पुत्रियां हैं पत्नी श्याम कुमारी मौत की खबर सुनकर बेहोश हो गई | एक माह पूर्व पिता का निधन हो गया था| प्रभारी निरीक्षक हंडिया अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जा रही है|