May 28, 2026

*अवैध देशी शराब की फैक्ट्री व भारी मात्रा मे अपमिश्रित

Spread the love

*अवैध देशी शराब की फैक्ट्री व भारी मात्रा मे अपमिश्रित देशी शराब तथा बनाने के उपकरण बरामद, 05 व्यक्ति गिरफ्तार*
विगत कुछ दिनो से सूचना प्राप्त हो रही थी कि मुहल्ला शुक्लहा भरूहना थाना को0 देहात क्षेत्र मे अबैध देशी मदिरा का निर्माण व विक्रय भारी पैमाने पर किया जा रहा है। इस सूचना पर प्रभावी कार्यवाही हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व मे अपराध शाखा की सर्विलांस व स्वाट टीम तथा थाना को0 देहात के संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया । दिनांक 12.03.2019 को अपराह्न 15.20 बजे जब यह संयुक्त पुलिस टीम भरूहना स्थित एवन रेस्टूरेन्ट के पास मौजूद थी। कि जरिये मुखबीर खास लाभप्रद सूचना प्राप्त हुयी। जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुये संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुहल्ला शुक्लहा स्थित चौहान बस्ती मे बच्चेलाल सोनकर के घर पर दविश दी गयी। जिसमे भारी मात्रा मे अपमिश्रित देशी शराब कुल 132 लीटर, 150 किलोग्राम महुआ लहन व शराब बनाने के उपकरण स्टील ड्रम, एल्यूमिनियम पतिला, गैस चुल्हे मय सिलीण्डर व अपमिश्रिण के पदार्थ यूरिया व चीनी तथा इसे बनाते कुल 05 व्यक्ति गिरफ्तार किये गये। मुख्य कारोबारी / अभियुक्त बच्चेलाल सोनकर भागने मे सफल रहा। इस सम्बन्ध मे थाना को0 देहात मे मु0अ0सं0 82/2019 धारा 60/63 अबकारी अधिनियम व 272,273 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत कराया गया। विवरण गिरफ्तारी व बरामदगी निम्नवत है।