June 13, 2026

कर्नाटक सरकार ने नए साल के जश्न पर लगाए प्रतिबंध-

Spread the love

*कर्नाटक सरकार ने नए साल के जश्न पर लगाए प्रतिबंध*

कर्नाटक सरकार ने नए साल का जश्न मनाने पर रोक लगा दी है। राज्य में कोविड -19 की स्थिति और ओमिक्रॉन के मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने नए साल के सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया। मंगलवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने घोषणा की कि 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक राज्य में किसी भी पार्टी या सामूहिक समारोह की अनुमति नहीं दी जाएगी।