June 5, 2026

*करसड़ा में ट्रैक्टर चालक ने दो साल के मासूम बच्चे को रौंदा* JP सिंह

Spread the love

वाराणसी : पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लिया और चालक फरार

रोहनिया थाना अंतर्गत अखरी चौकी क्षेत्र के करसड़ा के बुनकर कॉलोनी में सो रहे 2 वर्ष कान्हा नामक मासूम बच्चे को ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर से बैक करते वक़्त कुचल दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। जिसे देखकर मृतक बच्चे के परिजनो ने हंगामा कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अखरी चौकी इंचार्ज गौरव पांडेय ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लिया और हंगामा कर रहे परिजनों को समझा-बुझाकर मृतक बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।