June 20, 2026

कमरे में घुसकर छात्रा से मकान मालिक ने की छेड़खानी, विरोध करने पर की पिटाई, केस दर्ज-

Spread the love

कमरे में घुसकर छात्रा से मकान मालिक ने की छेड़खानी, विरोध करने पर की पिटाई, केस दर्ज-

 

प्रयागराज: प्रयागराज में छात्रा से छेड़खानी की घटना हुई है। शहर के राजापुर में रहने वाली छात्रा से कमरे में घुसकर छेड़छाड़ करने वाला और कोई नहीं बल्कि मकान मालिक ही है। विरोध करने पर आरोपित ने छात्रा की पिटाई कर दी। भुक्‍तभोगी छात्रा ने कैंट थाने में मकान मालिक बबलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 

प्रयागराज में छात्राओं के साथ घटनाएं : उल्‍लेखनीय है कि एक दिन पूर्व ही गर्ल्‍स हास्‍टल के मालिक ने वाशरूम के शावर में कैमरा लगा रखा था। उससे छात्राओं का अश्‍लील वीडियो बनाता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। अब कमरे में घुसकर छात्रा से मकान मालिक ने छेड़खानी की।

 

छात्रा की तहरीर पर आरोपित पर केस दर्ज : छात्रा मूलरूप से बलिया जिले की रहने वाली है। वह राजापुर में किराए का कमरा लेकर पढ़ाई करती है। आरोप है कि जब वह कमरे में पढ़ रही थी, तभी मकान मालिक आ गया गलत तरीके से हाथ पकड़कर खींचने लगा। विरोध पर गाली गलौज करते हुए धमकी दी। फिर उसके साथ मारपीट करने लगा। पड़ोसी ने आकर उसे बचाया। इस घटना से परेशान छात्रा ने कैंट थाने में लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया।

 

युवक की दूसरी शादी रुकवाने के लिए युवती ने थाने में किया हंगामा : प्रयागराज के नैनी थाने में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती एक युवक की दूसरी शादी रुकवाने के लिए हंगामा करने लगी। पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर उसे शांत किया। युवती का आरोप था कि उसकी शादी दो वर्ष पूर्व उक्त युवक के साथ हुई थी। 5 मई 2022 को नैनी थाने में दहेज उत्पीडऩ का मुकदमा भी दर्ज है। मुकदमा फाइनल होने से पहले ही युवक दूसरी शादी कर रहा है, जिससे उसका भविष्य अंधकार में डूब जाएगा। युवती ने एसएसपी को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई थी। इसकी तहरीर मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था। जहां युवती ने जमकर हंगामा किया।