November 8, 2026

कन्नड़ एक्ट्रेस चेतना राज का 21 साल की उम्र में निधन-

Spread the love

कन्नड़ एक्ट्रेस चेतना राज का 21 साल की उम्र में निधन*

21 वर्षीय फेमस कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस चेतना राज का निधन हो गया है. चेतना ने बेंगलुरू के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में आखिरी सांसें लीं. चेतना बीते दिन ही वजन कम कराने के लिए प्लास्ट‍िक सर्जरी कराई थी. सर्जरी में हुई गलती की वजह से दूसरे दिन फेफड़ों में परेशानी होने लगी और उनका निधन हो गया. चेतना ने अपनी सर्जरी के बारे में अपने माता-पिता को नहीं बताया था और वो अकेले ही अपने दोस्तों के साथ सर्जरी कराने के लिए हॉस्पिटल में भर्ती हो गई थीं. लेकिन सर्जरी के बाद उनकी मौत हो गई.