कच्छ जिला भचाऊ गाँव छचवाड़ा *स्कूल में बच्चो को पुस्तक वितरण कर बढ़ाया हौसला*

क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो से वेस्ट झोंन अध्यक्ष विजय परमार के निर्देशन में कच्छ जिले के भचाऊ क्षेत्र के चछवाड़ा गाव की प्राथमिक स्कूल में 73वाँ गणतंत्र दिवस कोरोना गाइडलाइंस की पालना के तहत मनाया गया, जिसमे क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो से गिर सोमनाथ (गुजरात) सचिव कल्पेश राठौड़ एवं टीम एवं मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण किया, CIB की ओर से सचिव कल्पेश राठौड़ ने सैकड़ो बच्चो को पुस्तक वितरण किया और बच्चो का हौसला बढ़ाया। बताया कि हम सब कोरोना महामारी से गुजर रहे है, इसको हल्के में ना ले, तथा प्रोटोकॉल की पालना करते हुए मास्क पहने एवं दो गज की दूरी की पालना करे, इस अवसर पर प्रधानाध्यापक टीचर, सहित ग्रामीण अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। साथ ही एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

More Stories
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बड़ा झटका-