कचहरी में चुनाव प्रचार करने पहुंचे भाजपा उम्मीदवार रविन्द्र जायसवाल का वकीलों ने किया विरोध
वाराणसी। कचहरी में चुनाव प्रचार करने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी व मंत्री रविन्द्र जायसवाल का कुछ वकीलों ने विरोध करना शुरू कर दिया। विरोध प्रदर्शन को देखकर एक बार मंत्री भी काफी असहज हो गए। इसके बाद वरिष्ठ अधिवक्ताओं के हस्तक्षेप करने पर विरोध कर रहे अधिवक्ता शांत हो गए। वहीं मंत्री रविन्द्र जायसवाल अपने समर्थक अधिवक्ताओं के साथ चौकी चौकी जाकर अपने समर्थन में मतदान करने की अपील करते रहे।
मंगलवार को कचहरी पहुंचे रविन्द्र जायसवाल परिसर में अधिवक्ताओं से मिल-जुल रहे थे। इसी दौरान अधिवक्ता नित्यानंद राय अपने कुछ साथियों के साथ उनके विरोध में नारेबाजी करने लगे। विरोध को नजरंदाज करते हुए रविन्द्र जायसवाल समर्थक अधिवक्ताओं के साथ प्रचार में जुटे रहे। बाद में वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने विरोध में नारेबाजी कर रहे अधिवक्ताओं को समझा-बुझाकर शांत करा दिया। वहीं दीवानी कचहरी के बाद रविन्द्र जायसवाल अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे और वहां भी वकीलों से मुलाकात कर मत देने की अपील की।
राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल मंगलवार को कचहरी में जनसंपर्क के लिए पहुचे थे। इस दौरान अधिवक्ताओं के एक समूह ने जमकर विरोध किया। कहा कि यही मंत्री जी है, जिन्होंने बिना वकील के रजिस्ट्री की बात कही। ऐसे मंत्री की जरूरत नही है। वापस जाओ, वापस जाओ के जमकर नारे लगाए। हालांकि राज्यमंत्री के साथ भी बड़े पैमाने पर अधिवक्ताओं का एक समूह समर्थन में भी खड़ा रहा । जयश्री राम के नारे लगाए। राज्यमंत्री कुछ देर के लिए असहज महसूस किए लेकिन बाद में अधिवक्ताओं की संख्या पक्ष में ज्यादा हुई तो राहत की सांस ली।
इस दौरान लगभग दो घण्टे से अधिक समय तक कचहरी में रहकर संपर्क किया। कुछ वकीलों का आरोप था कि स्टांप मंत्री होने के बाद भी इन्होंने वकीलों के पक्ष में कोई निर्णय नहीं लिया। बल्कि स्टांप की प्रक्रिया जटिल बना दी। हालांकि विरोध को कुछ वकीलों ने अनुचित बताया। कहा कि कचहरी में सभी संपर्क करने के लिए आएंगे। हम सभी को सबका स्वागत करना चाहिए। विरोध व समर्थन बूथ पर जाकर वोट के माध्यम से करना चाहिए। चुनाव में मतदान से बड़ा कोई हथियार नहीं होता है।





More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ