June 2, 2026

ऑपरेशन पाताल के तहत शातिर अपराधी अवैध शस्त्र व चोरी की मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार-

Spread the love

*प्रेस नोट थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर दिनांक 5.06.2022*

 

*ऑपरेशन पाताल के तहत शातिर अपराधी अवैध शस्त्र व चोरी की मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार*

 

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर* द्वारा “अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी” के संबंध में चलाये जा रहे आपरेशन पाताल अभियान/निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक उत्तरी जनपद गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के कुशल पर्यवेक्षण में व मनोज कुमार पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना चौरीचौरा जनपद गोरखपुर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 05.06.2022 को आपरेशन पाताल के तहत थाना क्षेत्र में अपराध की रोकथाम के दृष्टिगत चौकी प्रभारी मुण्डेरा बाजार उ0नि0 अवधेश पाण्डेय द्वारा एक अदद मोटर साईकिल बिना नम्बर के व एक अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ अभियुक्त लालू उर्फ मेंटल यादव पुत्र कैलाश यादव निवासी चकदेइया थाना चौरी चौरा गोरखपुर को नई बाजार रोड जंगल महादेवा से समय 01.20 बजे गिरफ़्तार किया गया जिसके सम्बंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 188/22 धारा 41/411/414 IPC व मु0अ0सं0 189/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा रिमांड हेतु माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-*

लालू उर्फ मेंटल यादव पुत्र कैलाश यादव निवासी चकदेइया थाना चौरी चौरा गोरखपुर

 

*बरामदगी:-*

एक अदद मोटर साईकिल बिना नम्बर के व एक अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर ।

 

*गिरफ्तारी का स्थान व समय:-*

नई बाजार रोड जंगल महादेवा के पास, समय 01.20 बजे दिनांक 05.06.2022

 

*अभियुक्त लालू उर्फ मेंटल यादव का आपराधिक इतिहासः-*

1.मु0अ0सं0 770/19 धारा 364 भादवि थाना खोराबार जनपद गोरखपुर ।

2.मु0अ0सं0 27/20 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट थाना खोराबार जनपद गोरखपुर।

3. मु0अ0सं0 188/22 धारा 41/411/414 IPC थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर ।

4. मु0अ0सं0 189/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर ।

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का नाम :-*

1- उ0नि0 श्री अवधेश पांडेय थाना चौरी चौरा गोरखपुर

2- उ0नि0 मदन मोहन मिश्र थाना चौरी चौरा गोरखपुर ।

3- का0 प्रदीप कुमार थाना चौरौ चौरा गोरखपुर ।