दुमका:-(झारखंड)
– – – – – – – – – – – –
*एस.एस.बी. के 7 जवान समेत जिले मे 45 संक्रमित*
🔹️ तीसरे लहर के बढ़ते प्रकोप और लोगों की बेफिक्र लापरवाही के कारण दुमका में कोरोना ने फिर पैर फैलाना कर दिया है शुरू ।
🔹️ जिले में एक दिन में मिले हैं फिर नए 45 मरीज ।
🔹️इसी तीसरी लहर में 3 जनवरी को मिले थे सर्वाधिक 15 मरीज ।
🔹️ बुद्धवार को कुल मिले मरीजों में जिले के 1 वरिष्ठ पदाधिकारी, 3 प्रखंडों (मसलिया , शिकारीपाड़ा और जरमुंडी ) के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ,तीन प्रखंडों के 4 स्वास्थ्यकर्मी,5 एस.एस.बी.जवान समेत 7 पुलिसकर्मी, शहर के टीन बाजार के 5 व्यक्ति , रसिकपुर के 7, श्रीरामपाड़ा,बांधपाडा , डंगालपाड़ा, बाबूपाड़ा ,कुसुमडीह और दुधानी के 1-1 ,शहर के राखाबनी के एक ही परिवार के 3 व्यक्ति, WHO का कर्मचारी, और 1 बैंककर्मी शामिल हैं ।
🔹️ बुद्धवार को पाॅजिटिव पाए गए लोगों में
दुमका सदर के – 26
जरमुंडी के – 9
शिकारीपाड़ा के – 6
मसलिया के – 2
जामा प्रखंड के – 1 और
सरैयाहाट प्रखंड के 1 व्यक्ति मिले हैं कोरोना पाॅजिटिव ।
🔹️जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 36 से बढ़कर 81 पहुंच गई है ।
🔹️जानकारी के मुताबिक ए.एस.बी.दुमका के विजयपुर स्थित कैम्प के 5 कर्मी , जरमुंडी थाना और एस.पी.कैम्पस का 1-1 पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए हैं ।
🔹️ जिले में बढते संक्रमितों के मद्देनजर उपायुक्त ने पदाधिकारियों को दिए हैं आवश्यक दिशा-निर्देश ।
🔹️ जांच सैम्पल देने के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क-
9508250080 , 9572470364 ,
9934414404
सुशील झा





More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-