एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी,18 साल से फरार तीन लाख का इनामी को किया गिरफ्तार
प्रयागराज
गिरफ्तार अभियुक्त गिरीश मिश्रा उर्फ अश्वनी कुमार हत्या व लूट में था वांछित,
एसटीएफ ने अभियुक्त को मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से किया गिरफ्तार,
गिरफ्तार अभियुक्त कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र के शाखा गांव का है निवासी,
एसटीएफ ने दो मोबाइल, आधार कार्ड एक डेबिट कार्ड और नगद किया गया बरामद,
अभियुक्त गिरीश मिश्रा हुलिया बदलकर मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में रह रहा था,
04 जुलाई 1994 में अभियुक्त के पिता सिया लाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी,
अक्टूबर 1999 में गिरीश मिश्रा ने हत्या का बदला लिया,
रामलोचन उर्फ नउवा की हत्या कर दी थी,
जिसके बाद वह जेल चला गया था,
उसके जेल में रहने के दौरान चचेरे भाई अखिलेश मिश्रा और बड़े भाई प्रभात मिश्रा की ट्रक एक्सीडेंट में विरोधियों ने हत्या कर दी,
जिसके बाद जमानत पर रिहा होने पर 27 फरवरी 2005 को अभियुक्त ने शिवसागर सिंह की हत्या कर दी थी,
शिवसागर सिंह समाजवादी पार्टी के बड़े नेता थे,
सिराथू रेलवे क्रॉसिंग पर खड़ी गाड़ी पर बम फेंककर दहशत फैलाई,
जिसके बाद राइफल से गोली मारकर हत्या कर दी,
घटना के बाद से अभियुक्त कभी कौशांबी नहीं गया,
अभियुक्त के खिलाफ कौशांबी जिले में सैनी थाने में छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं,
एसटीएफ अभियुक्त को गिरफ्तार कर कर रही है विधिक कार्रवाई।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-