एसएसपी ने दरोगा की बाइक का कटवा दिया चालान:
मुजफ्फरनगर में समाधान दिवस के अवसर पर शहर कोतवाली पहुंचे एसएसपी अभिषेक यादव ने एक दरोगा की बुलेट बाइक का चालान करा दिया। समाधान दिवस के दौरान समस्या का समाधान करते उनकी नजर सामने खड़ी एक दरोगा की बुलेट पर पड़ी। बाइक पर पीछे तो नंबर लिखा था, लेकिन आगे नहीं था। एसएसपी ने बाइक पर आगे नंबर न लिखा होने पर नाराजगी जताते हुए उसका चालान करा दिया। बाइक पर आगे पुलिस मोनो पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। डीएम और एसएसपी समाधान दिवस पर शहर कोतवाली पहुंचे थे।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-