एसआरएन अस्पताल मे प्रसव के दौरान महिला सिपाही की मौत____
प्रयागराज: प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल मे एक महिला सिपाही की मौत शनिवार की शाम प्रसव के दौरान अस्पताल में हो गई। अस्पताल से शव लेकर लौटे परिवार ने अंतिम संस्कार किया।
मिली जानकारी के अनुसार कौशांबी जिले के पिपरी क्षेत्र के पठनपुरवा गांव निवासी भारत लाल उर्फ लल्ला निषाद की 30 वर्षीय बेटी सुषमा वर्ष 2016 में पुलिस में कांस्टेबल पद पर भर्ती हुई। प्रयागराज में झूंसी क्षेत्र के छतनाग निवासी श्याम कुमार से उसकी शादी हुई थी। पति रेलवे पुलिस में सिपाही है। सुषमा प्रसव (डिलेवरी) के लिए छुट्टी लेकर मायके आई हुई थी। शुक्रवार को प्रसव पीड़ा हुई तो परिवार के लोग तिल्हापुर मोड़ के राज अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। शनिवार की शाम उसका आपरेशन हुआ तो मृत बच्चा निकला। उसके कुछ देर बाद ही महिला की भी मौत हो गई। परिवार के लोग गमगीन हो गए। वे शव लेकर गांव लौटे और अंतिम संस्कार कर दिया|

More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-