*गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रयागराज।**पूरामुफ्ती पुलिस बल द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्त के खिलाफ अभियोग पंजीकृत होने के 24 घण्टे के अन्दर ही गिरफ्तार कर लिया गाय। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद प्रयागराज के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पूरामुफ्ती उपेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 रामआधार यादव पुलिस बल द्वारा थाना पूरामुफ्ती में पंजीकृत मु0अ0सं0-294/ 22 धारा 2/3 (1) गैगेस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। प्रथम अभियुक्त बड़का उर्फ नसीम पुत्र शकील मंदर थाना पूरामुफ्ती, द्वितीय अभियुक्त आशिक उर्फ आशिफ पुत्र मो० अहमद निवासी मंदर थाना पूरामुफ्ती व तृतीय अभियुक्त अब्दुल रहमान पुत्र मासूक निवासी हटवा थाना पूरामुफ्ती को मन्दर मोड़ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानेदार उपेन्द्र प्रताप सिंह, उ0नि0 रामआधार यादव सिपाही तनुज कुमार सिपाही अतुल राय एवं आदि पुलिसगण गिरफ्तारी के वक्त मौजूद रहे।





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-