प्रयागराज खुल्दाबाद थाने में तैनात महिला आरक्षी पूनम देवी की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत खराब होने पर जीवन ज्योति हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती है। महिला आरक्षी ने भर्ती होने के उपरांत वॉट्सएप के माध्यम से एडीजी प्रयागराज प्रेम प्रकाश से आर्थिक सहायता के लिए मदद माँगा। मदद मांगे जाने पर प्रेम प्रकाश अपर पुलिस महानिदेशक जोन प्रयागराज तत्काल वहां पहुंचकर सहायता राशि 1 लाख रुपए का चेक महिला आरक्षी को प्रदान किया । साथ ही कोई भी जरूरत होने पर सहायता करने की बात कही। इसके बाद उन्होंने डॉक्टरों से बात कर महिला आरक्षी के हाल के बारे में जानकारी लिया। एडीजी द्वारा किये गए तत्काल मदद के बाद से पुलिस कर्मचारी उनकी सराहना कर रहे है।





More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-