May 8, 2026

अब तक की खबरे देश से – अजय मिश्रा

Spread the love

मेरठ में 4 और लोगो को कोरोना की पुष्टि,

मेरठ में कोरोना वायरस के 4 मरीज मिलने से हड़कंप, एक महिला और उसके 3 भाई शामिल मेडिकल मे भर्ती है चारो मरीज, खुर्जा के रहने वाले व्यक्ति में हुई थी सबसे पहले पुष्टि, पीड़ित की पत्नी और तीन सालों को हुई पुष्टि,स्वास्थ्य महकमे की उड़ी नींद, 50 लोग रडार पर,एक शख्स की लापरवाही पूरे मेरठ पर पड़ रही है भारी महाराष्ट्र के अमरावती से 19 मार्च को मेरठ पहुचा था खुर्जा का रहने वाला शख्स, मेरठ मेडिकल में है पीड़ित भी भर्ती,  कुल मिलाकर 2 दिन में 5 लोगो मे कोरोना पॉजिटिव मेरठ में मिला |डीएम ने मेरठ के  तीन घरों को किया सील। यूपी में 65 हुए मामले।

  राजधानी में किराए पर रहने वालों को बड़ी राहत।

राजधानी लखनऊ में भवन स्वामी आज 28/मार्च से एक माह तक अपने भवन के आवासित श्रमिक/विद्यार्थी/कर्मचारी से किराया नहीं मांगेंगे। डीएम अभिषेक प्रकाश ने जारी किया आदेश। लोगों के पलायन करने के चलते डीएम अभिषेक प्रकाश ने लिया फैसला। पीड़ित कंट्रोल रूम के नंबर पर कॉल करके कर सकतें हैं शिकायत। आदेश का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 के अन्तर्गत दंडनीय होगा | अगर कोई भी लैंड लॉर्ड एक महीने से पहले किराए देने का बनाएगा दबाव तो होगी कार्यवाही  लोगों के पलायन करने के चलते डीएम अभिषेक प्रकाश ने लिया फैसला  पीड़ित कंट्रोल रूम के नंबर पर कॉल करके कर सकतें हैं शिकायत

डीएम लखनऊ

 दिल्ली। ईरान से लाए गए 275 भारतीय जोधपुर पहुंचे, सेना के वेलनेस सेंटर में 14 दिन तक रखे जाएंगे ईरान से लाए गए लोग।

लखनऊ से बड़ी खबर

प्रदेश में आटा चक्की खोलेगी सरकार FCI से 40 हजार मीट्रिक टन गेंहू जारी जिलाधिकारी जनता में आटा बंटवाएंगे 56 जिलों में आटा चक्की पर काम शुरू प्रत्येक जिले में 200 से 1000 चक्की खुलेगी.
 COVID के इस crisis में शुक्र है कि
झारखंड -0
नागालैंड-0
मेघालय-0
त्रिपुरा-0
असम-0
अरुणाचल प्रदेश-0
सिक्किम-0
पहली बार किसी प्रदेश को ज़ीरो नम्बर पाकर ख़ुशी हुई होगी
 
 लखनऊ हजहाउस बना कोरटाइन
लखनऊ| जिलाधिकारी ने देर रात राजधानी के हजहाउस को कोरनटाइन बना दिया है. यहां पलायन करके लौट रहे करीब बीस हज़ार लोगों के ठहरने व खाने आदि का इंतजाम किया गया है. हजहाउस में लोगों का कोरोना परीक्षण भी होगा. अगर किसी यात्री में कोरोना वायरस के लक्षण पाये जाएंगे तो उनको हजहाउस में बने विशेष वार्डों में भर्ती किया जाएगा|

 लखनऊ वासियों के लिए आज फिर एक अच्छी खबर।

लखनऊ में पिछले 4 दिनों में नहीं मिला कोरोना का नया पॉजिटिव पेशेंट- KGMU कल से अब तक आए सभी 59 नमूने नेगेटिव- KGMU लखनऊ में सिर्फ 8 पुराने कोरोना के मरीज हैं भर्ती- KGMU KGMU के डॉ सुधीर सिंह का आधिकारिक बयान।

  दिल्ली-– लॉकडाउन के बीच गाजीपुर सब्जी मंडी में थोक विक्रेताओं को ग्राहक नहीं मिल रहे हैं। विक्रेताओं का कहना है कि मंडी में माल बहुत कम दाम पर बिक रहा है। एक विक्रेता मोहम्मद साजिद ने बताया: दिल्ली से लोग जा चुके हैं अब यहां लोग नहीं हैं। 25 प्रतिशत लोग ही मंडी में आ रहे हैं।