वाराणसी के मैदागिन स्थित पूर्वांचल की सबसे बड़ी दवा मंडी सप्तसागर में दवा व्यवसायियों को निर्धारित मूल्य पर ही कोरोना से बचाव वाले फेस मास्क और सैनिटाइजर को बेचने की पुलिस ने लाउडस्पीकर के जरिए दी चेतावनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू को भी सफल बनाने की की गई अपील |

सीएए विरोधी हिंसक प्रदर्शन में एक और गिरफ्तारी
लखनऊ। सीएए के विरोध में आगजनी में शामिल एक और बलवाई दबोचा गया। 19 दिसंबर को शुभम चौराहे पर बाइक में आग लगाने वाला हारून गिरफ्तार।सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने हारून को चिन्हित किया। कैसरबाग इलाके से मुहम्मद हारून को गिरफ्तार। सीसीटीवी में पुलिस पर पत्थरबाजी और पेट्रोल बम की तस्वीरें आईं। लखनऊ पुलिस की विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी।
बड़ी खबर
कोरोना के कारण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई, पुणे, नागपुर पिंपरी-चिंचवाड़ में बंद का ऐलान किया आवश्यक सेवाओं को छोड़कर पूरी तरह बंद का ऐलान किया सिर्फ बैंक,सब्जियों,दवा की दुकानें खुली रहेंगी।
सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल –
रोहनिया थाना क्षेत्र के अवलेशपुर में टैम्पो ने बाइक में मारी टक्कर दो लोग घायल ।बताया जाता है कि हिरोहोण्डा बाइक सवार रवि मौर्य 30 वर्ष अपने बच्चे राहुल 10 वर्ष के साथ बाजार जा रहे थे उसी समय अखरी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार टैम्पो ने पीछे से टक्कर मारी दोनो लोग घायल हो गए । आस पास के लोगो के माध्यम से निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया । दोनो अवलेशपुर के रहने वाले है। वही दूसरी ओर गंगापुर मार्ग मनियारीपुर के समीप ट्रैक्टर ने स्कुटी सवार कोरोता बाजार निवासी हेमन्त 19 वर्ष साथी पवन सिंह 22 वर्ष को पीछे से टक्कर मारी दोनों घायल हो गए । रोहनिया के निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
जिलाधिकारीराज शर्मा कौशल निरीक्षण के समय दूसरे देशों से आए 5 यात्रियों को क्वॉरेंटाइन में रखा गया था जिनके बारे में पूछताछ की गई. क्वॉरेंटाइन वार्ड में रखे गए यात्रियों से से उनके ने सीएचसी शिवपुर का औचक निरीक्षण किया।कुशल क्षेम के बारे में पूछताछ की गई. निरीक्षण में साफ-सफाई तथा ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई. उनके द्वारा साफ सफाई में लापरवाही पर वहां तैनात संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया. निरीक्षण के समय चिकित्सा अधीक्षक ए के सिंह मौजूद रहे.|
आजमगढ़ जिले के महाराजगंज ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर गांव निवासी अशोक सिंह महाराजगंज ब्लॉक में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर थे वे अपने पूरे परिवार के साथ शहर में रहते थे वे प्रतिदिन ब्लॉक से अपने घर आते जाते थे गुरुवार की देर शाम जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनके मोबाइल पर कॉल किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं होने पर परिजनों ने अवर अभियंता को फोन किया अवर अभियंता देर रात करीब 9:00 बजे जब ब्लॉक परिसर के बने आवास में पहुंचे और दरवाजा खोला तो उनका शव फांसी के फंदे में झूल रहा था यह देखकर वह सन्न रह गए उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को और आला अधिकारी को दी मौके पर सीओ मुख्य विकास अधिकारी ब्लॉक पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पुलिस घटना के कारणों की छानबीन में जुट गई है |
लखनऊ
आलमबाग बस अड्डे पर यात्रियों का हंगामा। दिल्ली जा रही स्कैनिया बस में नाइजीरियन यात्री देख सहमे यात्री। नाइजीरियन यात्री की पहचान और उसके मेडिकल चेक अप की मांग कर रहे हैं यात्री। कोरोना वायरस के डर से यात्रियों ने किया नाइजीरियन को उतारने का आग्रह।स्कैनिया बस के परिचालक ने अपने अधिकारियों को दी सूचना।
वाराणसी,
बी एच यू के पूर्व छात्रों के सरंक्षण में अवैध शराब और गाड़ी चोरी की घटना को अंजाम देते थे, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय परिसर अपराधियों का सबसे सुरक्षित शरण गाह बना,कई चोरी की गाड़ियां बी एच यू परिसर से चोरी हए लंका पुलिस ने किया बरामद,शहर में लगातार हो रहे चोरी और छिनैती की घटना से पुलिस भी रही थी परेशान, वाराणसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश में लंका पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर के तीन चोरी की बोलेरो गाड़ी सहित चार अपराधियों को किया गिरफ्तार, लंका थाना प्रभारी मय फोर्स अपराधियों को किया गिरफ्तार, सभी गिरफ्तार अपराधी बिहार के होते हुए बी एच यू के हॉस्टलों में लेते थे पनाह,आज वाराणसी के एस पी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने लंका थाना में एक प्रेसवार्ता कर के दिया जानकारी |
लखनऊ
कोनिका कपूर सिंगर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया इनको लखनऊ में आइसोलेट वार्ड में रखा गया है 15 मार्च को लंदन से लौटी थी कोनिका कपूर एयरपोर्ट पर वाशरूम से छिपकर निकल आयी थी कोरोना की बात छिपाई और महानगर में गैलेंट अपार्टमेंट में 100 से ज्यादा लोगों को पार्टी दी पार्टी में तमाम बड़े नेता और अफसर शामिल थे। अब सबकी तलाश। ये 100 लोग भी जाने कितने लोगों से मिल लिए। राज्य में कितने जिलों में हो आए होंगे।
कोरोना वायरस के संक्रमण से किसी की मृत्यु होने के बाद उसके शव का प्रबंधन कैसे किया जाए और क्या सावधानियाँ बरती जाएं, इस बारे में भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कुछ दिशा-निदेश जारी किए हैं.
हाल ही में राजधानी दिल्ली में एक बुज़ुर्ग महिला की COVID-19 के कारण मृत्यु होने के बाद लोगों में यह भ्रम देखने को मिला था कि उनके शव के अंतिम संस्कार से भी संक्रमण फैल सकता है.
हालांकि इस घटना के बाद दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने यह दावा किया कि शव के अंतिम संस्कार से कोरोना वायरस नहीं फैलता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के दख़ल के बाद चिकित्सकों की एक टीम की निगरानी में महिला का अंतिम संस्कार किया गया था.
इस पूरे मामले को देखते हुए ही भारत सरकार ने नेशनल सेंटर फ़ॉर डिज़ीज़ कंट्रोल (एनसीडीसी) की मदद से ये दिशा-निदेश तैयार किए हैं.
यूपी के पेट्रोल-पंप कल रहेंगे बंद
यूपी पेट्रोल ट्रेडर्स एसोसिएशन ने लिया फैसला जनता कर्फ्यू को सफल बनाने कर लिए UPPTA के अधिकारियों का फैसला लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में कल नही मिलेगा डीज़ल और पेट्रोल ।
नई दिल्ली : शीना बोरा हत्या मामले के आरोपी पीटर मुखर्जी को 4 साल यहां की आर्थर रोड जेल में बिताने के बाद शुक्रवार को रिहा कर दिया गया |
मुम्बई उच्च न्यायालय की ओर से पूर्व मीडिया उद्योगपति को हत्या मामले में दी गई जमानत पर लगी 6 हफ्ते की रोक की अवधि बृहस्पतिवार को खत्म होने और सीबीआई के उच्चतम न्यायालय का रुख न करने के बाद मुखर्जी की रिहाई हुई है. सीबीआई के न्यायालय में अपील दायर न करने से मुखर्जी की रिहाई में आ रही बड़ी बाधा दूर हो गई है. हत्या मामले में उसे चार साल पहले गिरफ्तार किया गया था |
लखनऊ
केजीएमयू के डॉक्टरों की टीम को सफलता कोरोना की पहली मरीज के रूप में भर्ती कनाडा की महिला डॉक्टर की रिपोर्ट निगेटिव फाइनल जांच के लिए दोबारा लगाया गया महिला डॉक्टर का सैंपल दो बार रिपोर्ट निगेटिव आने पर महिला डॉक्टर को भेजा जाएगा घर के डॉक्टर्स की मेहनत रंग लाई|
भाजपा में शुरू हुई मुख्यमंत्री पद की खींचतान, शिवराज समेत चार दावेदार
प्रदेश की जनता भी चाहती है नया मुख्यमंत्री
भोपाल प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपना स्तीफा महामहिम राज्यपाल को सौप दिया है। भाजपा में नई सरकार के गठन की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। भाजपा सरकार का नेतृत्व कौन करेगा, इसे लेकर खींचतान शुरू हो गई है। फिलहाल सारे मोर्चो पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नेतृत्व कर रहे थे, लेकिन अगला सीएम कौन होगा, इसे लेकर भाजपा नेतृत्व ने पत्ते नहीं खोले हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि नेतृत्व का फैसला हाईकमान ही करेगा। संभावित भाजपा सरकार में मंत्री पद के लिए भी दावेदारों के बीच जोर-आजमाइश शुरू हो जाएगी। सिंधिया गुट के जिन 22 विधायकों ने इस्तीफे दिए हैं, उनमें से भी कुछ को मंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि उन्हें छह माह में विधानसभा उपचुनाव जीतना होगा, तभ…
: “सेनेटाइजर”की विधि
तो विधि इस प्रकार है…..
1 लीटर स्प्रिट (कीमत 110 रुपए)
200 ml ग्लिसरीन (60 रुपए)
एक ढक्कन डिटोल का….
महक चाहिए तो आपका पसंदीदा कोई भी इत्र चल जाएगा….
पहले स्प्रिट व ग्लिसरीन को मिलाइये….
फिर डिटोल मिला दीजिए…
फिर यदि महक चाहिए तो इत्र मिला दीजिए
आपका सेनिटाइजर तैयार हो जाएगा…
मात्र 200 रुपए के आस-पास आपका 1200 ml सेनिटाइजर तैयार हो जाएगा….
जबकि बाजार में 100 ml का सेनिटाइजर 100 से 150 रुपए तक मे बिक रहा है….
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने खुद को 14 दिन के लिए घर में ही क्वारंटाइन कर लिया है।
यह जानकारी खुद उन्होंने ट्वीट कर सार्वजनिक की है। उन्होंने ट्ववीट किया है कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद दुष्यंत सिंह के बारें सूचना मिलने के बाद राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने खुद को 14 दिन के लिए क्रारंटाइन किया हुआ है। ऐसे में सावधानी के मद्देनजर मैं भी अपने आपको 14 दिनों के खुद को अलग रख रहा हूं।
वहीं, AAP के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने ट्वीट में इस बात का जिक्र नहीं किया है कि वह दुष्यंत सिंह और डेरेक ओ ब्रायन के संपर्क में आए थे या नहीं।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस के ऑफिस के एक कर्मचारी को भी कोरोना वायरस के टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है।
इससे पहले अमेरिका के दो सांसद भी कोरोना वायरस की गिरफ्ट में आ चुके हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कुछ दिनों पहले अपना टेस्ट कराया था, लेकिन उनकी कोरोना वायरस टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।
माइक पेंस के प्रेस सचिव केटी मिलर ने बताया कि राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति इस कर्मचारी के संपर्क में नहीं थे, इसलिए घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, ‘न तो राष्ट्रपति ट्रम्प और न ही उपराष्ट्रपति पेंस का व्यक्तिगत रूप से निकट संपर्क इस ऑफिसर से रहा था। हां, हम नजर रख रहे हैं कि जिनके संपर्क थे।’
लखनऊ
मुख्यंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस कोरोना को लेकर मुख्यमंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस हमारे पास खाने-पीने की कमी नहीं – सीएम सरकार के पास हर जरूरी सामान मौजूद-CM जमाखोरी करने की जरूरत नहीं है- सीएम लोगों को घबराने, डरने की जरूरत नहीं-CM लोग बेवजह दुकानों पर इकट्ठा न हों-सीएम सावधानी बरतने की जरूरत है- सीएम योगी भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें- सीएम हर हाल में कोरोना को रोकना होगा- सीएम सरकार युद्ध स्तर पर कार्रवाई कर रही-सीएम मास्क, सेनेटाइजर की पर्याप्त मात्रा- सीएम यूपी में कल मेट्रो सेवा बंद रहेगी- सीएम सभी तरीके की बस सेवाएं कल बंद रहेंगी-CM |
24 मार्च तक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर लगी रोक
वाराणसी । कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर मंदिर प्रशासन ने रोक लगा दिया है। यह आदेश 24 मार्च तक लागू रहेगा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक श्री विशाल सिंह ने बताया कि प्रकोप के भयावह स्थिति से निपटने के लिए बचाव और सतर्कता ही एक उपाय है। एहतियातन श्री काशी विश्वनाथ मंदिर को 24 मार्च तक आम दर्शनार्थियों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। इस दौरान मंदिर के कर्मचारी पुजारी और सुरक्षाकर्मी के अलावा किसी को भी मंदिर परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
वाराणसी/दिनांक 20 मार्च, 2020 (सू0वि0)
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने एवं उससे बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही किया जा रहा है – कौशल राज शर्मा अधिकारी अपनी टीम के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जांच एवं सैनिटाइजेशन का कार्य सुनिश्चित कराएं-जिलाधिकारी
कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं उससे बचाव हेतु जिला प्रशासन द्वारा जनपद में युद्ध स्तर पर प्रभावी कार्यवाही लाया जा रहा है। अधिकारियों की टीमें बनाकर व्यापक स्तर पर जांच पड़ताल सुनिश्चित कराया जा रहा है। अधिकारियों की टीम द्वारा शुक्रवार को शहर के विभिन्न स्थलों पर 17 माल, 37 होटल, 79 रेस्टोरेंट, 32 निजी अस्पताल, 71 से अधिक दवाओं की दुकानों, 67 व्यापारिक संस्थानों, 61 बैंक एवं सरकारी कार्यालयों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान खुले में बिक्री की किए…
आज दिनांक 20-03-2020 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी द्वारा थाना चोलापुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस बैरक, स्नानागार, भोजनालय, हवालात की साफ-सफाई तथा महिला हेल्प डेस्क, थाना परिसर में रखी गाड़ियों, थाना-कार्यालय में रजिस्टरों के रख-रखाव, शस्त्रों आदि को चेक किया गया तथा समय-समय पर साफ सफाई हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के क्रम में थाने पर नियुक्त उपनिरीक्षकगण के कार्यों का मूल्यांकन किया गया तथा पेण्डिंग विवेचनाओं को अविलम्ब निस्तारण व थाना स्तर पर चिन्हित अपराधियों के सत्यापन के सम्बन्ध में आवश्यक आदेश निर्देश दिये गये। ततपश्चात थाना चोलापुर की चौकी दानगंज का निरीक्षण किया गया साथ ही साथ चौकी दानगंज के बार्डर क्षेत्र व नियार बार्डर क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।
: तेलियाबाग स्थित कोलकाता बाजार रात 8:45 बजे खुला था। एडीएम सिटी विनय कुमार सिंह और एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने निरीक्षण कर दुकान को आगामी 14 दिन के लिए सील कराया। इसके साथ ही प्रतिष्ठान के खिलाफ सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया।









More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-