👉वाराणसी: कोरोना के खतरे को देखते हुए डीएम ने जनसामान्य, दुकानदारों और दुकान के कर्मचारियों को महामारी अधिनियम के अंतर्गत शक्तियों का प्रयोग करते हुए सभी बाजार, मॉल, दुकानें, पटरी दुकानें, नुक्कड़ दुकानें,अस्थायी बाजार और ठेले आज से हर रोज रात्रि 8 बजे तक बंद करने का आदेश जारी किया है।
👉वाराणसी: एक दिवसीय दौरे पर आज नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन वाराणसी पहुंचे, सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने राज्य सरकार के उपलब्धियों और विकास पर चर्चा किये।
👉मीरजापुर: भारत में कोरोना का प्रकोप अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है और केंद्र और राज्य सरकार इसको लेकर बहुत ही ज्यादा अलर्ट हो गयी है, वहीं कोरोना की वजह से पहली बार ऐसा हुआ है कि विंध्याचल मंदिर का कपाट अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है।
👉बलिया: बलिया जिले में निर्भया के गांव में आज सुबह से होली का उत्सव और उल्लास छलक रहा है चारों दरिंदों को फांसी मिलने की वजह से सभी गांव वाले होली मना रहे हैं,बता दें कि निर्भया के गांव ही नहीं आस पास के कई गांवों में कानूनी दांव पेंच में दरिदों को राहत दिए जाने से गांव वालों ने इस बार होली मनाने से मना कर दिया था,आज दोषियों की फांसी के बाद गांव में ख़ुशी का माहौल है।
👉लखनऊ: मंडी बंद होने की अफवाहों से अचानक शहर के बाजार गर्म हो उठे, सब्जी और गल्ला मंडी में अचानक भीड़ उमड़ पड़ी, लोग खरीदारी में जुट गए, मंडियों से जब इसकी जानकारी ली गई तो यह कोरी अफवाह निकली, कारोबारियों ने साफ कहा न तो मंडी बंद है और न ही माल की कमी, इसका लाभ मुनाफाखोरों ने जमकर उठाया, मनमाने दाम पर सब्जियां ग्राहकों को बेची गईं।
👉लखनऊ: उप्र के स्कूली छात्र ने ‘थर्ड आई’ नामक डिजिटल चश्मा ईजाद किया है, यह चश्मा दृष्टि बाधित लोगों के लिए सहायक सिद्ध हो सकता है, रास्ते की बाधाओं को बताता चलेगा, साथ ही स्वजन को इनकी लोकेशन भी बताएगा, इस आविष्कार को नेशनल इंस्पायर अवार्ड ‘यूरी ने सराहा है।
👉लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से आठ अप्रैल को आयोजित की जाने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड 2020 फिलहाल निरस्त कर दी गई है, कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय ने इस संबंध में गुरुवार शाम को निर्देश जारी किए, लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब यह परीक्षा 22 अप्रैल को कराए जाने का निर्णय लिया है।
👉गोरखपुर: प्रयाग-फाफामऊ स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का संचलन विभिन्न तिथियों में प्रभावित रहेगा, जिसमें गोरखपुर से चलने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनें भी शामिल हैं, यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।
👉प्रयागराज: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के करीबी रिश्तेदार रुस्तम गांधी की पत्नी शेहर नाज गांधी ने सिविल लाइंस के एल्गिन रोड पर स्थित अपना बंगला बेच दिया है, इसे संदीप अरोरा ने सवा 12 करोड़ में खरीदा है, जानकारों की मानें तो जब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं तो भी वह इस बंगले में आईं थीं।
👉प्रयागराज: प्रतापगढ़ जिले में लालगंज कोतवाली इलाके में देर रात सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई, लीलापुर पुलिस चौकी के निकट हुए हादसे में ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया था, पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है, उधर हादसे के बाद अज्ञात ट्रक चालक फरार है।
👉बुलंदशहर: नगर में देर रात बेखौफ बदमाशों ने दो मकानों में धावा बोलकर लाखों रुपए का सामान लूट लिया, बदमाशों ने हथियारों के बल पर एक के बाद एक दोनों परिवारों को बंधक बनाकर घर में रखे लाखों रुपए के जेवर, नगदी व मोबाइल लूट लिए, घटना के बाद जहां पूरे क्षेत्र में दहशत व्याप्त है वहीं थाना पुलिस मामले की लीपापोती में लगी हुई है।
👉आगरा: सात वर्ष तीन माह बाद दिल्ली की निर्भया के गुनहगारों को फांसी हो गई, निर्भया के स्वजनों से लेकर देशभर के लोगों ने माना कि अब निर्भया को न्याय मिल गया, मगर, आगरा की निर्भया यानी शोध छात्रा को इंसाफ कब मिलेगा, उसकी भी दुष्कर्म के बाद कुछ इसी अंदाज में हत्या की गई थी, सीबीआइ चार्जशीट लगा चुकी है, हत्यारोपित जेल में है, मगर, न्याय के रथ की रफ्तार धीमी है, शुक्रवार को शोध छात्रा के पिता ने फेसबुक पर मार्मिक पोस्ट की,इसमें उन्होंने शोध छात्रा के गुनहगारों को भी जल्द सजा दिए जाने की मांग और सिस्टम से सहयोग की अपील की है।
👉आगरा: कोरोना को लेकर देशभर में हाईअलर्ट की स्थिति है, इसको लेकर आयकर कार्यालय, केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर विभाग, मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय और श्रम विभाग में खासे इंतजाम किए गए हैं, कर्मचारी अपने स्तर से भी एहतियात बरत रहे हैं, लेकिन वाणिज्य कर विभाग और डीआइओएस कार्यालय में इंतजाम दुरस्त करने की दरकार है।
👉अलीगढ़: भुजपुरा स्थित नैना वाली पोखर के पास मृत मिले बगुलाओं के कुछ देर बाद ही एएमयू से कौआ और कबूतरों के मृत मिलने की खबर आई, इससे कैंपस में सनसनी मचा दी, आनन फानन मृत पक्षियों को दफन किया गया, जिस जगह पक्षी मिले, उसी जगह को सैनिटाइज भी किया गया, बर्डफ्लू के खतरे को देखते हुए इंतजामिया ने हॉस्टलों में चिकन पर रोक लगा दी है।
👉अलीगढ़: प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि प्रदेश की योग सरकार जीरो टॉलरेंस के साथ काम कर रही है, इसमें भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं है, अगर प्राधिकरण के अभियंता ने घूस ली है तो फिर कार्रवाई जरूर होगी, पैसा वापस कराने से अफसर को सबक जरूर मिलता है तो लेकिन कानूनी कार्रवाई भी जरूरी है।
👉हाथरस: जलेसर रोड पर गांव लाखनू और नगला खुशहाली के बीच एकांत स्थान पर बाइक सवार मेडिकल स्टोर संचालक को गोली मार दी गई, गोली मारने वाले बाइक सवार भागने में सफल हो गए, उसे जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया।
👉कन्नौज: ससुराल वालों की शिकायत के बाद पुलिस द्वारा पकड़ कर लाए गए शिक्षक ने तिर्वा कोतवाली में इज्जतघर के जंगले में फांसी लगाकर जान दे दी, ससुरालियों की मारपीट की शिकायत पर पुलिस उन्हें पकड़ कर कोतवाली लाई थी।
👉कन्नौज: आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ठठिया के सुरसी अंडर पास के पास बाइक अनियंत्रित होने पर नाले में भरे पानी में तीन दोस्त गिर गए, हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा घायल हो गया, बताया जाता है कि तीनों शराब के नशे में थे।
👉बरेली: कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण से सेना को बचाने के लिए हेडक्वाटर ने अलर्ट जारी किया है, बताया जाता है कि कैंट का सैन्य क्षेत्र नो मूवमेंट जोन घोषित हुआ है।
👉अमरोहा: जिले के बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर बगद निवासी एक किसान ने पेड़ के सहारे फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी, सुबह जाग होने पर घटना का पता चला, सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है|
👉मुरादाबाद: थाना कटघर क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले दो भाइयों ने गाजियाबाद की युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया, उसके फोटो खींचकर ब्लैकमेल करके लाखों रुपये वसूल लिए, पीडि़ता ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
👉मुरादाबाद: कोरोना को लेकर लोगों में खौफ बढ़ता जा रहा है, खांसी आने पर लोग शंकित हो जाते हैं, ऐसा ही सत्याग्रह एक्सप्रेस में हुआ, एसी थ्री में खासी होने पर कोरोना वायरस रोगी होने की सूचना पर खलबली मच गई, चिकित्सकीय जांच मेें यात्री ठीक पाया मिला, इसके चलते 15 मिनट देरी से ट्रेन रवाना हो सकी।
👉रामपुर: एसआइटी की जांच रिपोर्ट में सांसद आजम खां के साथ ही कई अधिकारी और लेखपाल भी फंस रहे हैं, इससे लेखपालों में भी खलबली मच गई है, शिकायत में सांंसद आजम खां के साथ ही कई लेखपालों की भी शिकायत की गई थी, यह शिकायत पूर्व मंत्री हाजी निसार हुसैन के पुत्र मुस्तफा हुसैन ने की थी, इसी पर प्रदेश सरकार ने एसआइटी को जांच सौंपी थी।
👉हमीरपुर: ज़िले में आज प्रदेश सरकार के मंत्री का बड़ा बयान, कोरोना का संकमण रोकने कर लिये पूरे प्रदेश में जमीन, जायदाद, घर, मकानों की रजिस्ट्री, बैनामा पर 31 मार्च तक रोक लगा दी है, अब किसी भी तरह के बैनामे नही किये जायेंगे, स्टाम्प, पंजीयन मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने आज हमीरपुर में दिया आदेश, तत्काल प्रभाव से लगायी गयी बैनामो पर रोक।
👉मुरादाबाद: बिलारी थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र में बिलारी जरगांव मार्ग पर दिनदहाड़े दो बाइक पर आए चार बाइक सवार बदमाश पावर कारपोरेशन के कैशियर का बैग लूटकर तमंचा लहराते हुए फरार हो गए, बैग में 4.94 लाख रुपये और जरूरी कागजात थे,घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, आइजी रमित शर्मा समेत कई अधिकारियों ने घटना स्थल का मुआयना किय
👉नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 200 के पार हो गई है, जबकि 5 लोगों की मौत हो गई है, इटली से आए शख्स की कोरोना वायरस की वजह से जयपुर में मौत हो गई है, राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील है कि 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू लगाएं।
👉नई दिल्ली: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए भारत-नेपाल बॉर्डर से भारत में आने वाले लोगों की बड़े स्तरपर स्क्रीनिंग की गई है, बता दें कि भारत में कोरना वायरस से पांच लोगों की मौत हो चुकी है, सबसे पहली मौत कर्नाटक के कुलर्बगी में हुई, अबतक इस राज्य में 40 केस सामने आ चुके हैं।
👉भोपाल: कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार का आज मध्य प्रदेश विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होगा,सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की याचिका पर दो दिन की लगातार सुनवाई के बाद आज शाम 5 बजे तक मध्य प्रदेश विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराने का निर्देश दिया है, इस पर आज पूरे देश की नजर बनी रहेगी।
👉नई दिल्ली: कोरोना को दुनियाभर में महामारी घोषित कर दिया गया है, जहां एक तरफ लोग इससे परेशान हैं वहीं, दूसरी तरफ डार्क नेट पर हैकर्स इसका गलत फायदा उठा रहे हैं, हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार,फेसबुक हैकिंग सर्विसेज और फेक मैकबुक एयर को डार्क नेट पर भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है, हैकर्स कोरोना वायरस डिस्काउंट कोड भी उपलब्ध करा रहे हैं, यानी इन्हीं कोड्स के जरिए ये ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
👉नई दिल्ली: पीएम मोदी ने निर्भया कांड के दोषियों को फांसी होने पर कहा कि न्याय हुआ है, महिलाओं की प्रतिष्ठा और सुरक्षा सुनिश्चित करना काफी महत्वपूर्ण है,डीडीयू अस्पताल में ज्यूडिशियल हैंगिंग के मामले में |
[





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-