October 29, 2026

उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्यों का विवरण- अजय मिश्रा

Spread the love

*उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्यों का विवरण दिनाँक25.10.2021*

 

01. *जनपद मुजफ्फरनगर:* थाना जानसठ पुलिस द्वारा *थाना जानसठ व थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार पर पंजीकृत डकैती के अभियोगों में वांछित व 5000 के इनामिया अपराधी के साथ हुई मुठभेड़ में* अभियुक्त शकील उर्फ पहलवान निवासी कस्बा व थाना शाहपुर मुज़फ्फरनगर को भलवा चौकी के पास से *गोली लगने से घायल होकर* गिरफ्तार किया गया है. *अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा, कारतूस व 01 मोटरसाइकिल स्प्लेंडर बरामद किया गया है.* गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का डकैत/लुटेरा प्रवृत्ति का अपराधी है जिसपर जनपद मुज़फ्फरनगर, हरिद्वार व दिल्ली के विभिन्न थानों पर लूट,डकैती के आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं.

 

02. *यूपी एसटीएफ:* की आगरा फील्ड यूनिट द्वारा *थाना इरादत नगर जनपद आगरा से गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित व 20000₹ के पुरस्कार घोषित अभियुक्त* चरत सिंह निवासी नयापुरा डी महरौली जनपद धौलपुर राजस्थान को कुर्रा चिरतपुर मोड़ थाना इरादतनगर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है.

 

03. *यूपी एसटीएफ:* की गोरखपुर फील्ड इकाई द्वारा *आम जनता के लोगों को विभिन्न प्रकार से फर्जी दस्तावेज तैयार करा कर उनको किसान बताकर फर्जी तरीके से बैंक खाता खुलवा कर करोड़ों रुपए अर्जित करने वाले गैंग के सरगना व 50000₹ के इनामिया* शंभूनाथ गुप्ता निवासी पड़री खुर्द थाना घुघली महाराजगंज को होटल हरियाली देवघर झारखंड से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है.

 

04. *जनपद बागपत:* थाना बिनौली पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा *थाना बिनौली क्षेत्र से अपने ही अपहरण की झूठी सूचना कराने वाले* अभियुक्त आकिल व उसके सहयोगी अभियुक्त शाज निवासीगण बरनावा थाना बिनौली जनपद बागपत को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है. *अभियुक्तगण के कब्जे से फिरौती में प्राप्त किए गए 9,50,000₹ में से 07 लाख रुपये नगद, 01 मोबाइल फोन एप्पल व 01आई-10 गाड़ी बरामद की गई है.* अभियुक्त द्वारा आईपीएल पर सट्टा हारने के दौरान लाखों रुपए का कर्ज होने के कारण यह साजिश रची गई थी.

 

05. *जनपद बागपत:* थाना कोतवाली बागपत पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा *दिनांक 02.08.2021 को सहायक विकास अधिकारी के ड्राइवर को बागपत सिटी में गोली मारकर घायल करने व एडीओ की लाइसेंसी रिवाल्वर लूटने की घटना का अनावरण* करते हुए मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान नैथला मोड पर पुलिस मुठभेड़ में *02 शातिर बदमाशों-* अक्षय शर्मा व मोहित शर्मा निवासीगण गांव देवरी थाना बडौत जनपद बागपत को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है. *अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में लूटी गई लाइसेंसी रिवाल्वर .32 बोर, 04 कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है.*

 

06. *जनपद भदोही* थाना औराई पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उपरौठ नहर सरकारी बीयर की दुकान के पास से *02 शातिर अपराधियों-* धीरज दूबे व कार्तिक दूबे निवासी उपरौठ थाना औराई जनपद भदोही को *लूट के 08 मोबाइल व 01 नकली रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार किया गया तथा उनके निशांदेही से 06 चोरी की मोटरसाईकिलें बरामद हुई हैं.* अभियुक्तगण ने ज्ञानपुर, गोपीगंज, माधोसिंह, घोसिया, औराई, भदोही, चील्ह आदि स्थानो पर पिस्टल दिखाकर लूट करना स्वीकार किया है.

 

07. *कमिश्नरेट कानपुरनगर:* जनपदीय क्राईम ब्रांच द्वारा *कॉल सेंटर से लोगों को फ़ोन करके प्रीमियम में 10 प्रतिशत की छूट, कम ब्याज पर लोन आदि का झांसा देने के नाम पर साइबर फ्रॉड करने वाले गैंग का खुलासा* करते हुए चंदौसी व दिल्ली से चल रहे साइबर फ्रॉड कॉल सेंटर के 03 सदस्यों अतुल कुमार, दर्शन श्रीवास्तव व रघुवीर कुमार को गिरफ्तार किया है. *अभियुक्तगण के कब्जे से 19 मोबाइल फोन, 01 लैपटाप, अलग अलग बैंको के 28 एटीएम कार्ड व करीब 1000 लोगों का डाटा बरामद हुआ है.* यह गैंग 1000 से अधिक लोगों को शिकार बनाकर करीब 03 करोड़ की सायबर ठगी की जा चुकी है.

 

08. *जनपद सीतापुर:* थाना मानपुर पर दर्ज *वर्ष 2009 के एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में मानीटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप* अभियुक्त बाँके निवासी ग्राम महसिंगपुर मजरा विरैचा थाना मानपुर जनपद सीतापुर में विशेष न्यायाधीश/अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-7 सीतापुर द्वारा *01 वर्ष के सश्रम कारावास व 2000₹ अर्थदण्ड की सजा सुनायी गयी है.*