June 20, 2026

उज्जैन में विकास दुबे की हुई गिरफ्तारी -अजय मिश्रा

Spread the love

 लखनऊ :-

मंदिर के बाहर चिल्लाया- मैं विकास दुबे हूं*

बताया जा रहा है कि विकास दुबे महाकाल मंदिर के सामने खड़ा था. जैसे ही वहां स्थानीय मीडिया पहुंची तो उसने चिल्लाया कि मैं विकास दुबे हूं. इसके बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. तुरंत उसे गिरफ्तार किया गया और सीधे महाकाल थाने लाया गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है. ।

यूपी पुलिस को खुली चुनौती दी विकास दुबे ने, मध्य प्रदेश पुलिस अब क्रेडिट ले रही है जबकि सत्य ये है कि उसने खुद को सरेंडर किया, मीडिया को जानकारी दी, महाकाल मंदिर में सुबह भस्म आरती की रसीद कटवाई जिसमें फ़ोटो भी होती है,मंदिर में सुबह दर्शन किया, सारे साक्ष्य इकट्ठा किए ताकि उसका इनकाउंटर न हो सके।
*मास्टर प्लानर विकास दुबे*
एमपी गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान

कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी पर दिया बयान अभी मध्यप्रदेश पुलिस की कस्टडी में है विकास दुबे- अभी गिरफ्तारी कैसे हुई इसके बारे कुछ भी कहना ठीक नहीं मंदिर ये अंदर बाहर से गिरफ्तारी हुई इसके बारे कहना ठीक नहीं- कुरुरता की हदें शुरू से यह पार कर रहा था- इंटेलीजेंस की बात है ज्यादा कुछ भी कहना सही नहीं- वारदात होने के बारे से ही हमने पूरी मप्र पुलिस को अलर्ट पर रखा था-।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास दुबे की उज्जैन से गिरफ्तारी के मामले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर चर्चा की है, मध्य प्रदेश पुलिस, विकास दुबे को यूपी पुलिस को हैंड ओवर करेगी ।

महाकाल के दर्शन के पश्चात विकास दुबे ने वहां मौजूद निजी सुरक्षाकर्मियों को बताया कि “मेरा नाम विकास दुबे है आप कृपया उज्जैन पुलिस को सूचना कर दें, मैं महाकाल की शरण में सरेंडर करने आया हूं” उज्जैन पुलिस मंदिर प्रांगण के बाहर से विकास को कस्टडी में लिया गया।