June 23, 2026

BJP विधायक के ड्राइवर भी कोरोना पॉजिटिव – भोपाल

Spread the love
भोपाल: देश के साथ साथ मध्यप्रदेश में भी कोरोना का संकट बरकरार है। हला की मध्यप्रदेश में कोरोना का रिकवरी रेट बढ़ा है। लेकिन अभी भी रोजाना कोरोना के नये पॉजिटिव केस मिल रहें हैं। आज मध्यप्रदेश  की राजधानी भोपाल में कोरोना के फिर 40 नए पॉजिटिव केस सामने आए है। गौर करने वाली बात ये है कि हाल ही में कोरोना की चपेट में आए बीजेपी विधायक ओमप्रकाश सकलेचा के ड्राइवर की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। साथ ही राजभवन में भी तीन पॉजिटिव केस मिले है। जिसके बाद राजधानी में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2563 हो गई है। वही मरने वालों की संख्या 80 के करीब पहुंच गई है।
दरअसल, राजधानी में आज सोमवार को 40 नए कोरोना के मामले सामने आए है। इसमें बीजेपी विधायक ओमप्रकाश सकलेचा का ड्राइवर भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। वही राजभवन से भी 3 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है।
इससे पहले रविवार को 34 नए पॉजिटिव पाए गए गये थे। सभी क्षेत्र को कन्टेनमेंट क्षेत्र घोषित करने के बाद मरीजों के सम्पर्क में आये लोगों को क्वारंटाइन किया गया है ।
बात दें कि बीजेपी विधायक ओमप्रकाश सकलेचा दो दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। वहीं उनके संपर्क में आने वाले सभी विधायकों ने भी कोरोना की जांच कराई है। जिसमें से पांच विधायकों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वही बाकी की रिपोर्ट आना बाकी है। इधर विधायक और उनकी पत्नी के कोरोना पॉजिटव आने के बाद उनके स्टाफ और ड्राइवर का सैंम्पल भेजा गया , जिसमें ड्राइवर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।