July 12, 2026

इस बार नहीं उठेगा ऐतिहासिक मासूम अली असगर का झूला जुलूस- शरद पांडेय

Spread the love

इस बार नहीं उठेगा ऐतिहासिक मासूम अली असगर का झूला जुलूस: गुलाम रसूल

प्रयागराज। इलाहाबाद मोहर्रम झूला कमेटी की ओर से निकाला जाने वाला ऐतिहासिक मासूम अली असगर का सोने का पंजा और चांदी का झूला जुलूस नहीं निकाला जाएगा। कमेटी के संयोजक गुलाम रसूल ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना के चलते शासन की गाइड लाइन का पालन करते हुये इस बार यह निर्णय लिया गया है। उनकी अध्यक्षता में शुक्रवार को एक बैठक गढ़ी सरांय स्थित इमामबाड़ा में हुई, जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है। गुलाम रसूल ने बताया कि खुल्दाबाद स्थित कोहूनूर होटल में जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी कि कोरोना से पूरा देश और प्रयागवासी परेशान है। लोगों को सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना है। अंतिम बैठक संगम सभागर में जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। जिसमें कहा गया था कि महामारी के चलते कोई भी ऐसे धार्मिक, गैर धार्मिक एवं समारोह नहीं आयोजित किये जायें जिसमें लोगों की भीड़ एकत्रित होती है। इसी कड़ी में मासूम अली असगर के झूले को भी नहीं निकालने का निर्णय लिया गया है।
बता दें कि सैकड़ों वर्षो पुरानी परम्परा के अनुसार सोने का पंजा और चांदी का झूला जुलूस मोहर्रम की नौंवी तारीख को रौजा चक बहादुगंज एससी बासु रोड से उठकर गढ़ी सराय इमामबाडे में पहुंचता था। जिसमें लाखों की संख्या सभी धर्मो के लोग शामिल होते थे। महामारी को देखते हुये कमेटी द्वारा झूला नहीं उठाने का निर्णय लिया गया है। हालांकि इमामबाड़ा गढ़ी सरांय में झूला की रस्म अदायगी की जाएगी। जिसमें कमेटी के कुछ खास लोग ही शामिल रहें। कमेटी सहसंयोजक गुलाम नवी, सचिव गुलाम मोहम्मद ने आम लोगों से गुजारिश की है कि लोग अपने-अपने घरों में ही सुरक्षित रहकर फातेहा नियाज करें और शासन-प्रशासन का सहयोग करें।