June 8, 2026

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने महोबा के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत मामला – अजय मिश्रा

Spread the love

प्रयागराज

 

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने महोबा के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत मामले में आरोपी निलंबित आईपीएस मणिलाल पाटीदार के लापता होने को गंभीरता से लिया है. कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा है कि उनकी तलाश मे शासन ने क्या कदम उठाये है. कोर्ट ने विवेचना कर, रही जांच एजेंसी को 14 जून तक हलफनामा दाखिल कर यह बताने का निर्देश दिया है कि लापता पाटीदार की तलाश में अभी तक क्या कदम उठाये है. जब अग्रिम जमानत अर्जी कोर्ट से खारिज हो गयी तो गिरफ्तारी के क्या प्रयास किये गये.