October 14, 2026

आशीष कुमार चौहान इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के नए कुलाधिपति- शरद पांडेय

Spread the love

इलाहाबाद उत्तर प्रदेश शिक्षा

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के नए कुलाधिपति बने आशीष चौहान

प्रयागराज: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आशीष चौहान को इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय (इविवि) का पांच वर्ष के लिए नया कुलाधिपति नियुक्त किया गया है।

आशीष चौहान 2009 में बीएसई के डिप्टी सीईओ बने थे। दो नवंबर 2012 को पांच साल के लिए उन्हें बीएसई का प्रबंध निदेशक एवं सीईओ बनाया गया था। इससे पहले एक्सचेंज के निदेशक मंडल ने दो नवंबर 2017 से एक नवंबर 2022 तक पांच साल के लिए चौहान के बीएसई के प्रबंध निदेशक व सीईओ पद पर पुन: नियुक्ति को मंजूरी दी थी।