June 12, 2026

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर भी करोना संक्रमित- अजय मिश्रा

Spread the love

*इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर भी करोना संक्रमित*

 

लखनऊ। कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर ने भयानक रूप लिया है। सूबे में लगभग रोज 8 से 10 हजार नए संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। जानकारी मिली है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गोविंद माथुर भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इससे पहले बलिया में मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, मुरादाबाद के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह समेत कई संक्रमण की चपेट में आ गए थे।