*आर्म्स एक्ट के मामले में दो आरोपितों को मिली जमानत*
वाराणसी। आर्म्स एक्ट के मामले में दो आरोपितों को जमानत मिल गई। सिविल जज (जु.डि.) / एफटीसी द्वितिय की अदालत ने बरसठी, जौनपुर निवासी आरोपित शिवम तिवारी व विपुल दुबे को 25-25 हजार रुपए की दो जमानतें एवं बंधपत्र देने पर रिहा करने का आदेश दिया। अदालत में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता वरूण प्रताप सिंह ने पक्ष रखा। प्रकरण के मुताबिक फूलपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान कठिरांव से शिवम तिवारी और विपुल दुबे को 312 बोर के अवैध तमंचे और तीन कारतूस के साथ गिरफ्तारी किया था। जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के मामले में मुकदमा दर्ज किया था।




More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ