*आराजी लाइन ब्लॉक पर सामूहिक विवाह समारोह में 18 जोड़े की हुई शादी*
रोहनिया- आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय पर शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारी विजय कुमार जायसवाल तथा एडीओ समाज कल्याण प्रमोद कुमार की देखरेख में सामूहिक विवाह समारोह के दौरान आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के कुल 18 जोड़े वर वधुओ का शादी सकुशल संपन्न हुआ। सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख नगीना पटेल व विशिष्ट अतिथि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल ने नवविवाहित वर वधुओ को उपहार के रूप में बर्तन, कपड़ा, गहना,घड़ी, सिलाई मशीन इत्यादि के साथ आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। शादी समारोह के दौरान वधू पक्ष के तरफ से आई हुई महिलाओं ने शादी की मंगल गीत गाया।
इस दौरान मुख्य रूप से विजय शंकर तिवारी एडीओ कृषि, प्रकाश चंद चौरसिया एडीओ कोऑपरेटिव, ओम प्रकाश मिश्रा, एडीओ पंचायत रविंद्र सिंह सहित ब्लॉक के समस्त कर्मचारी व ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य गण उपस्थित रहे।
👇🏼👇🏼









More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-