*कार्यालय पुलिस अधीक्षक वाराणसी, ग्रामीण*
*प्रेस नोट*
*दिनांक-11.12.2021*
*लूट व हत्या जैसे जघन्य अपराध करने वाले 03 अभियुक्तों के खिलाफ थाना लोहता पुलिस द्वारा गैंग पंजीकरण कर गैंगेस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।*
पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण व अपर पुलिसअधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के कुशल निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में दिनांक 10.12.2021 को प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह थाना लोहता. जनपद वाराणसी ग्रामीण मय हमराह के देखभाल क्षेत्र व तलाश वांछित में मामूर थे जानकारी प्राप्त हुई कि पूर्व में पंजीकृत गैग लीडर सुभाष सिंह पुत्र मुन्नालाल चौहान निवासी कन्डादाड़ी थाना रोहनिया अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर हत्या कारित करवाने व लूट करने के अभ्यासिक रूप से सक्रिय अपराधी है। जो अपने तथा अपने गिरोह के सदस्य गण उपरोक्त को आर्थिक भौतिक तथा बुनियादी लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से अपराध करने में लिप्त है इससे समाज में बुरा असर एवं प्रभाव पड़ता है। इनके भय एवं आतंक से जनता का कोई भी व्यक्ति अभियुक्त गण के विरुद्व सूचना/ गवाही देने में अपने को सुरक्षित महसूस नहीं करता। इनका समाज में स्वच्छंद तरीके से रहना हत्या व लूट करना / करवाना , विचरण करना जनहित में उचित नहीं है । इनके समाज विरोधी क्रिया कलापो पर रोक लगाने के उद्देश्य से उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 यथा संशोधित अधि0 2015 के अन्तर्गत उक्त सक्रिय हत्यारा गैंग लीडर व सदस्यों का यह कृत्य अन्तर्गत धारा 3(1) उ0प्र0 • गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 यथा संशोधित अधिनियम 2015 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा इनके द्वारा अवैध क्रियाकलापों से अर्जित सम्पत्ति की धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट तहत जब्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी।
*गैंग लीडर-*
1. सुभाष सिंह पुत्र मुन्नालाल चौहान निवासी कन्डादाड़ी थाना रोहनियाँ जनपद वाराणसी ग्रामीण ।
*गैंग से सदस्य-*
1. विनोद सिंह पुत्र स्व0 राधेश्याम सिंह निवासी नई बाजार अमरौना, थाना कोतवाली, जनपद भदोही ।
2. अशोक कुमार गौतम पुत्र ननकू निवासी भक्तापुर, थाना कोतवाली औराई, जनपद मिर्जापुर ।
*सोशल मीडिया सेल*
*जनपद वाराणसी*
*ग्रामीण।*





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-