कृष्ण मोहन उर्फ बग्गा
****************
भारतीय रेलवे ने आज रद्द की 300 से ज्यादा ट्रेन, यहां है रद्द ट्रेनों की लिस्टनई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने परिचालन कारणों के चलते रविवार को 338 रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया है. जिन गाड़ियों को रद्द किया गया है उनमें सबसे अधिक पैसेंजर रेलगाड़ियां हैं. वहीं रेलवे की ओर से कुछ मेल व कुछ एक्सप्रेस रेलगाड़ियों के साथ ही कुछ स्पेशल रेलगाड़ियों को भी रद्द करने का निर्णय लिया गया है. देश भर में रेलवे के विभिन्न जोनों में चल रहे मरम्मत के काम करने को लिए गए कई जगहों पर ट्रैफिक ब्लॉक लिए गए हैं. ऐसे में गाड़ियों के बेहतर परिचालन के लिए इन गाड़ियों को रद्द किया गया है. रेलवे की वेबसाइट नेशनल ट्रेन इंक्वारी सिस्टम (NTS) पर रद्द की गई रेलगाड़ियों की सूची जारी की गई है.आरक्षित टिकट रद्द करा कर पाएं पूरा रिफंड
रेलवे की ओर से जिन रेलगाड़ियों को रद्द किया गया है उनकी सूची रेलवे की वेबसाइट नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम पर जारी की गई है. वहीं स्टेशनों पर उद्घोषणा के जरिए भी यात्रियों को रद्द गाड़ियों की सूचना दी जा रही है. 139 सेवा पर एसएमएस कर के भी गाड़ियों की स्थिति जानी जा सकती है. वहीं जिन यात्रियों की रेलगाड़ी रद्द हो गई है वो अपना टिकट रद्द करा कर पूरा रिफंड प्राप्त कर सकते हैं.भारतीय रेलवे पूरे देश में रोज लगभग 12600 रेलगाड़ियों का परिचालन करता है. इसमें रोज लगभग 2.3 करोड़ लोग यात्रा करते हैं. भारतीय रेलवे की ओर से देश के विभिन्न हिस्सों में समय – समय पर पटरियों व रेलवे के अन्य ढांचागत व्यवस्था में सुधार के लिए कई बार ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाते हैं. इसके चलते रेलगाड़ियों के बेहतर परिचालन के लिए रेलगाड़ियों को रद्द करना पड़ता है..।
www.mvdindianews.in





More Stories
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बड़ा झटका-
अचानक गायब हुआ अतीक पर गोलियां बरसाने वाले शूटर लवलेश का परिवार, घर पर लगा ताला-