May 1, 2026

आज से जगतजननी विध्यवासिनी माँ की होगी दर्शन -सुमित कुमार द्विवेदी

Spread the love

रिपोर्टर : सुमित कुमार द्विवेदी (चन्दन)

*सोशल डिस्टेंसिंग का प्रयोग करते हुए बच्चों तथा वृद्ध जन एवं गर्भवती महिलाओं को मंदिर प्रांगण के बाहर ही रोका दिया रहा है।*

*आज प्रथम दिन सभी नियमों का पालन करते हुए मां के भक्त किए मां का दर्शन पूजन*

*मां के भक्तों के साथ डयूटी पर लगे पुलिस कर्मियों एवं श्री विंध्य पंडा समाज से ड्यूटी पर लगे पदाधिकारियों और सदस्यों का भी थर्मल स्कैनिंग करने के पश्चात मंदिर में प्रवेश*

*आज भक्तों की संख्या सामान्य होने की वजह से बहुत ही सुनियोजित और अच्छे ढंग से दर्शन पूजन का कार्य चलता रहा है।*

*बड़े वाहनों को दूर बने वाहन स्टैंडों पर ही रोक देने से व्यवस्था बरकरार रहा*

*दुकानदार अपने दुकानों पर मां के भक्तों को सैनिटाइजेशन के लिए सभी व्यवस्था कर पहले से तैयार दिखे*

विंध्याचल मां विंध्यवासिनी के धाम में आज सुबह मंगला आरती के बाद 101 दिन के उपरांत मां के भक्तों को आज मां का दीदार करने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान मंदिर प्रांगण में श्री विंध्य पंडा समाज के पदाधिकारी और सदस्यों के द्वारा तथा पुलिस प्रशासन की तरफ से ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करते हुए श्रद्धालुओं से शासन के गाइडलाइन के नियमों का पालन कराते हुए भक्तों को मां के मंदिर प्रांगण में दर्शन पूजन के लिए भेजा जा रहा है।