देश की बेटियों को मिला न्याय: 7 साल बाद निर्भया के चारों दोषियों को फांसी पर लटकाया गया

नई दिल्ली। पूरे देश को झकझोर कर रख देने वाले दिल्ली के निर्भया रेप-हत्या के चारों दोषियों मुकेश, विनय शर्मा, अक्षय ठाकुर व पवन गुप्ता को आज सुबह एक साथ तिहाड़ जेल में फांसी पर लटका दिया गया।
तिहाड़ जेल के डीजी ने चारों की मौत की पुष्टि की है। 8-30 बजे पांच डाक्टरों का पैनल चारों का पोस्टमार्टम करेंगे।
निर्भया के चारों दोषियों को दी गयी फांसी-
तिहाड़ जेल में चारों दोषियों को फांसी दी गयी ठीक 5:30 बजे लीवर खींचा गया निर्भया की माँ आशा देवी और पिता बद्रीनाथ सिंह ने मीडिया से बात कर सभी का दिया धन्यवाद- दोषी पवन गुप्ता, विनय शर्मा, मुकेश सिंह और अक्षय ठाकुर को दी गयी फांसी- एक दोषी राम सिंह ने जेल में ही आत्महत्या कर लिया था- एक आरोपी जो कि नाबालिग था, उसको बालसुधार गृह में रखा गया है | तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल की देखरेख में फांसी दी गई मिली जानकारी के अनुसार चारों दोषियों ने फांसी से पहले न ही नहाया और न ही कुछ खाया- चारों दोषियों को पवन जल्लाद ने फांसी दी- फांसी के दौरान तिहाड़ में जेल और अन्य अधिकारी मौजूद रहे- दोषियों को 15 लोगों की टीम की निगरानी में फांसी दी गई |

करीब 30 मिनट से ज्यादा तक चारो शव 12 फिट गहरे तख्ते पर लटके रहेगे अभी।
फिर फांसी के वक्त मौजूद डॉक्टर चारो शवों को चेक करेगे फिर मेडिकल रिपोर्ट बनाकर वही जेल सुप्रीटेंडेंट ब्लैक वारंट पर साइन करेगा की चारो को फांसी दे दी गई है | मेडिकल रिपोर्ट यानी डेथ सर्टिफिकेट अटैच कर। और ये वापस ब्लेक वारंट कोर्ट जाएगा की आदेश का पालन हुआ
चारो दोषियों की जेल में श्रम कमाई परिवार को सौंपी जाएगी। जो कमाई उन्होंने जेल में रहकर की। जल्लाद पवन को 60 हजार रुपए दिए जाएंगे कुछ देर बाद 15 हजार एक फांसी के हिसाब से निर्भया के चारों आरोपियों की शव स्थानीय पुलिस की सुपुर्दगी में सौंप कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा उनके शव पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल भेजे जाएंगे |
निर्भया को इंसाफ को लेकर आज सुबह मीरापुर बसही स्थित चौराहे पर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया सामाजिक संस्था सुरक्षा फाउंडेशन किशन सेठ अध्यक्ष |





More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-