भारत ने EU, ब्रिटेन और तुर्की से आने वाली पैसेंजर्स एयरलाइंस पर लगाई रोक
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए भारत ने नई ट्रैवेल एडवाइजरी जारी किया है. भारत ने 18 मार्च से यूरोपीय यूनियन के देशों, ब्रिटेन और तुर्की से आने वाली पैसेंजर्स एयरलाइंस पर रोक लगा दी है. इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि जापान, दक्षिण कोरिया, ईरान और इटली के जिन नागरिकों को तीन मार्च से पहले भारत के लिए वीज़ा मिला था और अभी वो भारत में नहीं आए हैं, उनका वीज़ा तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है. इस एडवाइजरी में कहा गया है कि इन देशों के जो नागरिक भारत यात्रा किसी भी सूरत में टाल नहीं सकते वो भारतीय दूतावास से संपर्क करें.
बड़ी खबर : पुलिस विभाग में उच्च स्तर पर जल्द ही बड़े पैमाने पर फेरबदल की संभावना, आधा दर्जन जिलों के कप्तानों का भी हो सकता है तबादला पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े फेरबदल की संभावना एडीजी स्तर पर जल्द ही होगा बड़ा बदलाव एडीजी स्तर के आईपीएस अफसरों के तबादले करेगी सरकार लंबे समय से जोन में तैनात एडीजी अफसरों की हो सकती है छुट्टी सूत्रों के अनुसार जोन में तैनात एडीजी और जांच एजेंसियों के डीजी समेत आधा दर्जन जिलों के पुलिस कप्तानों को बदलने पर चल रहा है मंथन कम से कम 3 जोन के बदले जा सकते हैं एडीजी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे राजीव सब्बरवाल को दी जा सकती है किसी महत्वपूर्ण जोन की जिम्मेदारी |
पोस्टर हटाने के मामले में यूपी सरकार ने पेश की रिपोर्ट, मांगा और समय
लखनऊ:– राज्य सरकार सीएए विरोधी प्रदर्शन के दौरान हुई तोड़फोड़ के आरोपियों के पोस्टर हटाने के मामले में सोमवार को हाईकोर्ट में रिपोर्ट दाखिल की। रिपोर्ट के साथ सरकार ने पोस्टर हटाने के लिए और समय की मांग भी की है। अपर महाधिवक्ता नीरज त्रिपाठी के अनुसार, रजिस्ट्रार जनरल के यहां दाखिल रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है, जिस पर वहां वृहद पीठ के समक्ष सुनवाई होनी है। सुप्रीम कोर्ट में याचिका लंबित होने के आधार पर पोस्टर हटाने के आदेश के अनुपालन के लिए और समय की मांग की गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) प्रदर्शन के दौरान हिंसा के आरोपियों का पोस्टर हटाने का आदेश दिया था। चीफ जस्टिस गोविंद माथुर और जस्टिस रमेश सिन्हा की बेंच ने कहा कि लखनऊ के जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर 16 मार्च तक होर्डिंग्स हटवाएं। इसके साथ ही दोनों अधिकारियों से हलफनामा भी दाखिल करने को कहा था। इस पर सरकार की ओर से हाईकोर्ट में रिपोर्ट दाखिल की गई। रिपोर्ट के साथ सरकार ने पोस्टर हटाने के लिए और समय की मांग भी की है।
बता दें कि नागरिकता कानून के विरोध में हिंसा के आरोपियों की फोटो वाली होर्डिंग लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर लगाई गई है। इनमें सार्वजनिक और निजी सम्पत्तियों को हुए नुकसान का विवरण है। साथ ही लिखा है कि सभी से नुकसान की भरपाई की जाएगी। इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस गोविंद माथुर ने स्वतः संज्ञान लिया। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि कथित नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) विरोधी प्रदर्शनकारियों के पोस्टर लगाने की सरकार की कार्रवाई बेहद अन्यायपूर्ण है। यह संबंधित लोगों की आजादी का हनन है। ऐसा कोई कार्य नहीं किया जाना चाहिए, जिससे किसी के दिल को ठेस पहुंचे।
आपको बता दें कि 19 दिसंबर को राजधानी में सीएए के विरोध में 10 हजार लोग सड़कों पर उतरे थे। इस दौरान बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ और आगजनी भी हुई थी। आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमों के आधार पर शहर के तीन क्षेत्रो की कोर्ट से अलग अलग निर्णय सुनाया गया। खदरा और डालीगंज में हुई हिंसा पर एडीएम टीजी, हजरतगंज और परिवर्तन चौक पर एडीएम सिटी पूर्वी, कैसरबाग और ठाकुरगंज में हुई हिंसा पर दर्ज मुकदमों के बारे में एडीएम सिटी पश्चिम की कोर्ट से फैसला सुनाया जा चुका है।
कोरोना का कहर : यूपी में सभी अदालतें 21 मार्च तक बन्द,वृंदावन में सभी मंदिर, सिद्धिविनायक, खाटू श्याम मंदिर 31 तक बन्द
प्रदेश की सभी अदालतें 21 तक बंद वृन्दावन में कल से सभी मंदिर रहेंगे बन्द। मुम्बई के सिद्धि विनायक मंदिर भी बंद रहेंगे। खाटू श्याम मंदिर भी 31 मार्च तक बंद। दिल्ली में 50 से ज़्यादा लोगो का कोई आयोजन नही हो सकता।
फर्रूखाबाद में रिश्ता हुआ शर्मसार :बेटे ने ही किया मां का बलात्कार,हुआ गिरफ्तार
फर्रुखाबाद में मां-बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है.एक 55 वर्षीय महिला ने कलयुगी बेटे पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है.घटना को लेकर महिला ने बेटे के खिलाफ फतेहगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है.आरोपी कल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया है.वहीं पुलिस महिला पर समझौते का दबाव बनाने के प्रयास में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार,फतेहगढ़ थाना क्षेत्र निवासी महिला के पति की दो साल पहले मौत हो चुकी है. उसके पांच बच्चे हैं,जिनमें से तीन बच्चे बाहर रहते हैं.तीसरा बेटा आरोपी कल्लू और उसका छोटा भाई मां के साथ रहते हैं.पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि बीती रविवार देर रात वह अपने कमरे में सो रही थी.तभी रात में तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे उसका बेटा कल्लू उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ बलात्कार जैसी घटना को अंजाम दिया,जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी कल्लू ने उसके साथ मारपीट भी की.इस दौरान पीड़िता ने चीखकर मदद बुलाने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपी कल्लू ने उसका मुंह बंद कर दिया.सोमवर सुबह महिला ने पड़ोसियों को मामले की जानकारी दी.आसपास के लोगों ने 112 नबंर पर पुलिस को सूचना दी.मौके पर पहुंचकर आरोपी कल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया है.महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
लंदन के अंबेडकर हाउस को म्यूजियम में बदलने का केस भारत ने जीता
लंदन के आलीशान प्रिमरोज़ हिल क्षेत्र के बीआर अंबेडकर संग्रहालय को जल्द ही जनता के लिए खोल दिया जाएगा।प्रिम्रोस हिल क्षेत्र में स्थित, जो ब्रिटिश अभिनेता डैनियल क्रेग और सुपर मॉडल केट मॉस जैसी कई बड़ी हस्तियों का घर है, अंबेडकर हाउस भारतीय संविधान के वास्तुकार डॉ। बीआर अंबेडकर का घर था, 1921 और 1922 के बीच पढ़ाई के दौरान इस घर में थे।इसे संग्रहालय में बदलने के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा 2015 में $ 3.65 मिलियन में खरीदा गया। संग्रहालय 2018 में पेंशन योजना के उल्लंघन के लिए विवाद में आया था और अंततः 16 नवंबर, 2018 को एक प्रवर्तन नोटिस जारी किया गया था, जिसे भारत सरकार की ओर से सिंघानिया और कंपनी के जेनीवन जॉन द्वारा चुनौती दी गई थी। मामले को सार्वजनिक जांच के रूप में सूचीबद्ध किया गया था और के विलियम्स को इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया था। जांच 24 सितंबर और 11 अक्टूबर, 2019 को आयोजित की गई थी। निरीक्षक ने 4 दिसंबर, 2019 को एक घर के संग्रहालय में अपील और धर्मांतरण के समर्थन में एक रिपोर्ट दर्ज की। 12 मार्च, 2020 के राज्य के आदेश के सचिव ने निरीक्षक की रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया और बीआर अंबेडकर के लिए 10, किंग हेनरी की सड़क को संग्रहालय में बदलने की अपील की अनुमति दी।
तलाक न देने पर करवाई पत्नी की हत्या,सिर कटवाकर सरयू में फेंकवाया
बहराइच: रुपईडीहा थाना क्षेत्र के अडग़ोड़वा में गेहूं के खेत में पांच दिन पूर्व महिला के बरामद सिर कटे शव का शनिवार को पुलिस ने राजफाश कर दिया। विदेश में बैठे पति ने तलाक न देने पर पत्नी का सिर कटवाया था। इस मामले में पति समेत पांच लोगों पर हत्या का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया है। गिरफ्तार तीन लोगों को जेल रवाना कर दिया गया है। एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि फखरपुर थाना क्षेत्र के औसानपुरवा निवासी इशहाक ने अपनी बेटी नसरीन की शादी रिसिया थाना क्षेत्र के इटकौरी निवासी रियाज अली के साथ की थी। रियाज तीन वर्षों से विदेश में रह रहा है। मायके रहने को लेकर आए दिन नसरीन का ससुरालीजनों से विवाद बना रहता था। इससे छुटकारा लेने के लिए रियाज ने पत्नी को तलाक देने का प्रयास किया। सफल न होने पर सऊदी से ही उसने हत्या की साजिश रची। मुंबई में रह रहे अपने भाई मेराज व फुफेरे भाई नन्हें को गांव भेजा। नसरीन को ससुराल ले जाने के बहाने देवर मेराज उसे बाइक से लेकर निकला, लेकिन घर न ले जाकर उसे अडग़ोड़वा स्थित खेत में ले गया, जहां उसके अन्य दो साथी भी मौजूद रहे। खेत में ही तीनों ने उसका हाथ-पैर बांधकर सिर कलम कर हत्या कर दी। हत्या के बाद सिर को सरयू नहर में फेंक कर तीनों भाग गए। एसपी ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर सादिक, मेराज, रियाज, सायरा व रामगांव थाना क्षेत्र के शेखनपुरवा रायपुर निवासी नन्हें उर्फ सलमान पर मुकदमा दर्ज किया गया |
दस साल से फरार 50 हजारी आबाद पुलिस मुठभेड़ में ढेर, दाे पुलिसकर्मी भी घायल।
साेमवार देर रात सहारनपुर के काेतवाली मंडी क्षेत्र में हुई मुठभेड़ पिछले करीब दस साल से फरार चल रहा था मारा गया आबाद!घायल पुलिसकर्मियों काे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया
एसएसपी सहारनपुर
दस साल से फरार 50 हजारी आबाद पुत्र लख्मी राय पुलिस मुठभेड़ में ढेर, दाे पुलिसकर्मी भी घायल। साेमवार देर रात सहारनपुर के काेतवाली मंडी क्षेत्र में हुई मुठभेड़ पिछले करीब दस साल से फरार चल रहा था मारा गया आबाद!घायल पुलिसकर्मियों काे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।मारे गए आबाद के खिलाफ हत्या,हत्या के प्रयास सहित कई संगीन मामले है दर्ज।मारे गए बदमाश के पास से दो पिस्टल व एक 315 बोर का कट्टा भी हुआ बरामद |
जौनपुर
सिगरामऊ थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में बीती रात राइफल साफ करते समय गोली चलने से युवक की मौत, परिजनों मे मचा कोहराम जगदीशपुर गांव में बीती रात राजन पाण्डेय अपने भाई बब्लू की राइफल साफ कर रहे थे इसी बीच राइफल मे फंसी गोली दगने से 24 वर्षीय राजन पाण्डेय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई सूचना पर पहुंची सिगरामऊ पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुटे गई है |
जौनपुर ब्रेकिंग
सर्राफा व्यवसायी से बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा सटाकर लाखों रूपये के सोने—चांदी से भरा बैग लेकर फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है। व्यवसायी ऋषि मुनि के अनुसार बैग में लगभग डेढ़ से दो लाख रुपए का माल था |
रामनगर स्थित सुजाबाद क्षेत्र में अपहरण कर छुपाए गए बच्चे शिवम(4) को पुलिस ने अपहरण कर्ताओं के चुंगल से छुड़ाया । भोर में चले घंटों प्रयास के बाद दो अपहरणकर्ता गिरफ्तार । अपहरणकर्ता बच्चे को जान से मारने की दे रहे थे धमकी । शहाबगंज चंदौली के किराना व्यापारी अरविन्द जायसवाल के बेटे शिवम(4) का सोमवार शाम हुआ था अपहरण । मामले में फरार एक आरोपी राजू खरवार को पकड़ने के लिए दबिश हुई तेज । राजू खरवार बच्चे के पिता अरविन्द का था खास मित्र । रामनगर थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा का सराहनीय कार्य रहा । मिर्जापुर मंडलीय अस्पताल में संदिग्ध तीन कोरोना से पीड़ित व्यक्ति भर्ती हैं। जिनमें से एक नेपाल, दूसरा दुबई और तीसरा जापान का है। जिनका रक्त परीक्षण हेतु बीएचयू भेजा जा रहा है ।इन्हीं में से नेपाल का निवासी व्यक्ति कल रात अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से भाग निकला था। जिस के परिजनों को सूचित किया गया था। जो आज वापस आ गया है ऐसी जानकारी मिली है।
मिर्जापुर मंडलीय अस्पताल में संदिग्ध तीन कोरोना से पीड़ित व्यक्ति भर्ती हैं। जिनमें से एक नेपाल, दूसरा दुबई और तीसरा जापान का है। जिनका रक्त परीक्षण हेतु बीएचयू भेजा जा रहा है ।इन्हीं में से नेपाल का निवासी व्यक्ति कल रात अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से भाग निकला था। जिस के परिजनों को सूचित किया गया था। जो आज वापस आ गया है ऐसी जानकारी मिली है।




More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-