*माघ पूर्णिमा पर आज कुंभ का पांचवां स्नान*
19 फरवरी 2019 मंगलवार आज माघ पूर्णिमा है. आज
के दिन कुंभ का पांचवा स्नान भी किया जा रहा है
19 फरवरी 2019 मंगलवार यानी आज माघ पूर्णिमा है. इस बार माघ पूर्णिमा पर अर्ध्य कुम्भ का संयोग भी बना है. माघ पूर्णिमा के दिन आज कुंभ में स्नान किया जा रहा है. मघा नक्षत्र में माघ पूर्णिमा आई है. मान्यता है कि इस दौरान गंगा स्नान करने से इसी जन्म में मुक्ति की प्राप्ति होती है. स्नान के जल में गंगा जल डालकर स्नान करना भी फलदायी होता है. ऐसी मान्यता है कि माघ पूर्णिमा पर स्नान करने वाले लोगों पर श्री कृष्ण की विशेष कृपा होती है. साथ ही भगवान कृष्ण प्रसन्न होकर व्यक्ति को धन-धान्य, सुख-समृद्धि और संतान के साथ मुक्ति का आर्शिवाद प्रदान करते हैं।
इस साल तीन सुपर मून हैं. पौष पूर्णिमा बीत गया है।आज 19 फरवरी को दूसरा सबसे बड़ा सुपर मून है. चन्द्रमा को स्नो बर्फीला मून का नाम दिया गया है. सुबह 4 बजे चन्द्रमा पृथ्वी के बहुत करीब होता है। चन्द्रमा 7 गुना बड़ा होगा 15 गुना ज्यादा चमकीला होगा. इसके बाद तीसरा सुपर मून 21 मार्च को होगा. उस दिन होली भी खेली जाएगी.
आज माघ पूर्णिमा पर हमारे बड़े भाई सी आई बी के चेयरमैन ए एम पांडेय जी और पत्रकार अजय चन्द सेठ जी ने गंगा स्नान भी किया और माँ गंगा से मोक्ष प्राप्ति के लिए पूजा पाठ भी किया।
कुम्भ मेला के भ्रमण के दौरान मथुरा से आये महाराज श्री कृष्ण रूपी शिंगार किये भ्रमण करते हुए व श्री श्री संक्राचार सेर की खाल पर बैठ कर उपदेश देते हुए व महा मण्डलेश्वर श्रृंगीऋषि जैसे महान संत पुरुषों के दर्शन के साथ आशीर्वाद प्राप्त हुए।







More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-