July 6, 2026

आगरा की शिक्षिका हिमानी बुंदेला ने कौन बनेगा करोड़पति-13 (केबीसी) में अपने ज्ञान और हौसले का लोहा मनवाया- शरद पांडेय

Spread the love

आगरा की शिक्षिका हिमानी बुंदेला ने कौन बनेगा करोड़पति-13 (केबीसी) में अपने ज्ञान और हौसले का लोहा मनवाया है। वह इस सीजन की पहली करोड़पति बन गई हैं। सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर इसकी पुष्टि की है। हिमानी बुंदेला के करोड़पति बनने वाले एपिसोड का 30 अगस्त को सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होगा। इसको लेकर हिमानी और उनका परिवार बहुत खुश है।