July 5, 2026

अखिलेश यादव ने एक न्यूज़ चैनल के शिखर सम्मेलन में चाचा शिवपाल के सवाल पर कहा कि उनका और उनकी पार्टी का पूरा सम्मान किया जाएगा- शरद पांडेय

Spread the love

अखिलेश यादव ने एक न्यूज़ चैनल के शिखर सम्मेलन में चाचा शिवपाल के सवाल पर कहा कि उनका और उनकी पार्टी का पूरा सम्मान किया जाएगा.

अखिलेश ने कहा कि जनता इस बार चुनाव का इंतजार कर रही है क्योंकि वे योगी सरकार को हटाना चाहती है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोगों का अपमान किया जा रहा है.

 

अखिलेश यादव ने कहा कि सीएम योगी से गोरखपुर नहीं संभल रहा है तो वह कैसे प्रदेश को संभालेंगे. उन्होंने कहा कि एक बेटी जो अपने पिता को पिटते हुए का वीडियो बना रही थी, उसे गोली मार दी गई.

 

अखिलेश यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार को यह बताना चाहिए कि आखिर अफगानिस्तान पर उसका क्या रूख है. उन्होंने कहा कि तालिबान पर बातचीत के बाद निर्णय लिया जाना चाहिए. उन्होंने पेगासस के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार लोगों की जासूसी करवा रही है…