वाराणसी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को खिड़किया घाट
पर अलखनंदा क्रूज का फीता काटकर विधिवत् उद्घाटन किया तथा उस पर सवार हो
गंगा के रास्ते प्रधानमंत्री के सांसद आदर्श ग्राम डोमरी के लिये रवाना
हुए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बदलता बनारस का जिक्र करते हुए कहॉ कि अब
गंगा में क्रूज और आने वाले समय में पानी के मालवाहक जहाज भी चलने लगेगे।
उन्होने कहॉ कि इस क्रूज के माध्यम से पयर्टक एवं काशी के लोग गंगा बिहार
कर काशी का विहगंम दृश्य देख सकेगें। यह संदेश विश्व में फैलेगा। गंगा का
अद्भुत छटा है। काशी की उसका हदयस्पर्शी भाव अवलोकित होगा।
अलखनंदा क्रूज 30 मीटर लम्बा, डबल स्टोरी, प्रथम तल ए0सी0 एवं ऊपर छत
ओपेन है। क्रूज में 60 लोगों के लिये लग्जरी सोफा, कार्यशील कीचन है।
अस्सी घाट से पचगंगा घाट तक 2 घंटे तक भ्रमण करायेगा। इस पर काशी की
फिल्म, घाट संस्कृति से संबंधित हिन्दी एवं अग्रेजी में डाक्यूमेंट्री भी
दिखायी जायेगी।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-