ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने सरायकेला-खरसंवा से दैनिक जागरण के संवाददाता अभय लाभ को प्रदेश सलाहकार बनाया है.आज सरायकेला के आदित्यपुर शेर ए पंजाब चौक स्थित एम.पी.टावर में राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध वाजपेयी,प्रदेश प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया और प्रदेश महासचिव श्रीनिवास सुमन के हाथों प्रमाण पत्र देते हुए अभय को विधिवत शामिल कर लिया गया .इस अवसर पर ऐसोसिएशन के सरायकेला जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह, महासचिव बीपिन मिश्रा सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे.
साथ ही ऐसोसिएशन की सरायकेला-खरसंवा जिला कमिटी को आज से भंग करते हुए अभय को ही चुनाव प्रभारी भी बनाया गया है.वहीं बीपिन मिश्रा और प्रेम सिंह को पदोन्नत करते हुए ऐसोसिएशन द्वारा निर्णय लिया गया है कि उन्हें कोल्हान कमिटी में सचिव और महासचिव के पद पर रखा जाएगा.





More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-