April 18, 2026

अब तक की खबरे लखनऊ से – अजय मिश्रा

Spread the love

 लखनऊ

सरकार के तीन साल के कामकाज पर बोले विधान सभा में नेता विरोधी दल राम गोविंद चौधरी इन्होंने सनातन धर्म का नाश किया अर्धकुंभ को कुंभ कह दिया इनसे बेहतर कुंभ का आयोजन अखिलेश यादव और आज़म खान ने किया था क़ानून व्यवस्था पर भी बोले सपा नेता राम गोविंद दुनिया मे सबसे ख़राब क़ानून व्यवस्था यूपी में है महिला अपराध के मामले में यूपी नम्बर एक पर हिंदुस्तान 5वे नम्बर पर सरकार का तीन साल का काम लोगो को उत्पीड़न करने वाला तीन साल में कोई विकास का काम नही हुआ 45 बरस में सबसे ज़यादा बेरोज़गारी की समस्या आज है पैदा विकास किया नही जनता के हर वर्ग का उत्पीड़न किया अखिलेश यादव को लोग याद कर रहे है 2022 में भारी बहुमत समाजवादी की बनेगी सरकार |
 लखनऊ

रिवर फ्रंट घोटाले में सीबीआई ने नई एफआईआर दर्ज करने के लिए प्रदेश सरकार से मांगी अनुमति CBI ने लगभग एक दर्जन FIR दर्ज करने की अनुमति माँगी है अनुमति मिलते ही कसेगा सिंचाई विभाग के कई तत्कालीन इंजीनियरों पर शिकंजा 30 नवंबर 2017 को प्रदेश सरकार के अनुरोध पर रिवर फ़्रंट निर्माण में हुई अनियमितता के मामले में FIR दर्ज कर शुरू की गई थी जांच पूर्व सरकार ने टेंडर तक के अधिकार चीफ़ इंजीनियरों को दे दिए थे जिसके लिए जो अलग अलग टेंडर किए गए उसमें घपले के साक्ष्य मिले थे अनुमति मिलते ही आधा दर्जन से अधिक इंजीनियरों का फँसना तय हैं |

  कोरोना का असर मनकामेश्वर मंदिर 31 मार्च तक होगा बन्द

लखनऊ का सबसे प्राचीन शिवालय मनकामेश्वर मंदिर 31 मार्च तक होगा बंद गुरुवार दोपहर 12 बजे पूजन के बाद मंदिर बंद कर दिया जाएगा, मंदिर 31 मार्च तक बंद रहेगा। मंदिर में रोजाना हजारों श्रद्धालु करते हैं बाबा भोलेनाथ के दर्शन,सोमवार के दिन लगा रहता है भक्तों का तांता अब सोमवार को भी मंदिर के द्वार नहीं खुलेंगे।
 उन्नाव

बीजेपी विधायक को बैंक ने 75 लाख का डिफॉल्टर घोषित किया उन्नाव से भाजपा विधायक पंकज गुप्ता को HCBL कॉपरेटिव Bank ने 75 लाख रुपये का डिफॉल्टर घोषित किया । सन 2013 में विधायक ने बैंक से 2 करोड़ 25 लाख का लोन लिया था  लोन फैंटेसी मोटेल्स प्राइवेट लिमिटेड ने नाम से ली गई । कर्ज की किस्तो के लिए दिए गए चेक बाउंस होने लगे । 2016 में तहसीलदार ने पंकज गुप्ता के खिलाफ कुर्की व गिरफ्तारी का नोटिस जारी किया था उन्नाव से बीजेपी के सदर विधायक पंकज गुप्ता का कहना है कि बैंक द्वारा 1 करोड़ 40 लाख की आरसी काटी गई थी,उसे तहसील में जमा करा दिया था जबकि बैंक का दावा है कि 75 लाख का ब्याज बकाया है,जितना लोन था उसे अदा कर दिया है अब बैंक ज़बरदस्ती कर रहा है।
 लखनऊ

कोरोना को लेकर सीएम योगी का संदेश मुख्यमंत्री का प्रदेशवासियों के लिए संदेश आज पूरी दुनिया कोरोना की चपेट में – सीएम योगी यह एक संक्रामक बीमारी है – सीएम योगी केंद्र , प्रदेश सरकार कार्य कर रही – सीएम योगी रोकथाम के लिए कार्य कर रहे – सीएम योगी उपचार के लिए हम काम कर रहे – सीएम योगी 75 जिलों में आइसोलेशन वार्ड बने – सीएम योगी 1268 बेड के आइसोलेशन वार्ड बने – सीएम योगी उपचार से बेहतर बचाव है – सीएम योगी बार – बार अपना हाथ धोएं – सीएम योगी सावधानी से बीमारी से बच सकते हैं – सीएम योगी भयभीत न हों . सावधान – सतर्क रहें . सीएम योगी |

लखनऊ तेजतर्रार महिला आईपीएस डीसीपी चारू निगम ने लिया एक और अहम फैसला

जहां कमिश्नरेट के अंतर्गत पुलिस विभाग के सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए ट्रेनिंग होने जा रही है यह ट्रेनिंग तीन चरणों में कराने का फैसला लिया है डीसीपी चारू निगम ने कहा है तमाम पुलिसकर्मी पुराने ढर्रे पर इमरजेंसी वर्क के अलावा चलाते थे वाहन अपने मनमानी तरीके से कहीं भी गाड़ियों को पार्क कर दिया करते थे और कहीं भी ब्रेक लेकर गाड़ियों को खड़ी कर दिया जाता था सबसे पहले हम अपने ही विभाग के लोगों से शुरुआत कर रहे हैं और उन्हें यातायात नियमों के बारे में बता रहे हैं इसके बावजूद भी अगर कोई भी पुलिसकर्मी इन नियमों का पालन नहीं करता है तो उनके खिलाफ ट्रैफिक रूल के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी और इससे पहले भी कार्यवाही की गई है | अब देखना होगा की डीसीपी चारू निगम की इस पहल से पुलिस विभाग में तैनात पुलिसकर्मियों में कितना सुधार देखने को मिलेगा |

योगी से मिले भूतपूर्व डीजीपी बृजलाल।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। यूपी में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी सरकार के तीन साल अति सफल कार्यकाल की बधाई देने पहुँचे भूतपूर्व डीजीपी बृजलाल। क़ानून को हाथ में लेकर सार्वजनिक व निजी सम्पत्ति को तोड़-फोड़ करने वालों पर कठोर कार्यवाही के लिए प्रभावी अध्यादेश लाने के लिए भी मुख्यमंत्री योगी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि योगी पहले मुख्यमंत्री है जिन्होंने दंगा करने वालों को जेल के अंदर भेजने के अलावा तोड़-फोड़ में हुई क्षति की वसूली के लिए साहस दिखाया। अध्यादेश जो शीघ्र क़ानून बनेगा, क़ानून को हाथ में लेनें वालों पर वज्रपात साबित होगा और इतिहास में हमेशा याद किया जायेगा।

 लखनऊ. परिवहन मंत्री अशोक कटारिया पहुँचे आलमबाग बस अड्डे। कोरोना वायरस को लेकर पहुँचे बस अड्डे। परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा कोरोना वायरस को लेकर किये गए व्यवस्थाओं का लिया जायजा। परिसर से लेकर बसों में साफ सफाई का लिया जायजा। यात्रियों , कर्मचारियों और बसों के ड्राइवरो से की बातचीत। कैंटीन का भी किया निरीक्षण। सेंटीलाइज की व्यवस्था को देखा लोगो को कोरोना से जागरूक रहने और बचाव के दिये निर्देश।
 लखनऊ...राजधानी में बदमाशों का बोलबाला…सरेराह युवक को मारी गोली…संजय यादव नामक युवक को बदमाशों ने मारी गोली…बाइक से जा रहे संजय को बदमाशों ने मारी गोली… संजय के पेट भर लगी है गोली…ट्रामा सेंटर में भर्ती है संजय ,हालत गम्भीर…संदीप नामक युवक पर गोली मारने का आरोप…पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम देने का आरोप |