April 18, 2026

अब तक की खबरे -उत्तर प्रदेश से – अजय मिश्रा

Spread the love

 अवैध सम्बन्धो के चलते पति ने पत्नी को उतारा मोत के घाट

सहारनपुर थाना जनकपुरी के चकहरेटी गांव में अवैध सम्बन्धों के चलते एक पति ने अपनी पत्नी को ही उतारा मौत के घाट, सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को लिया कब्जे में  आरोपी व्यक्ति मिथुन ने अवैध संबंध के शक पर अपनी पत्नी ज्योति की हत्या की,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।।
  जौनपुर 

कोरोना को लेकर पूरे प्रदेश में अलर्ट सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश पर प्रदेश में अलर्ट कहीं भी भारी जनसमूह इकट्ठा न करने के आदेश, फरीदाबाद गांव के प्रधान, ग्राम सचिव नहीं मानते आदेश, आदेश के बावजूद पूरे गांव को कल पंचायत भवन में बुलाई गई बैठक, कोटा आवंटित करने के लिए पूरे गांव को बुलाया, ग्राम सचिव ने मामले में पत्र भी जारी किया, सुजानगंज थाना क्षेत्र के फरीदाबाद गांव का मामला।

 सीतापुर 

सीतापुर में डॉक्टर प्रमोद कुमार धवन के हॉस्पिटल में मिला कॉरोना पॉजिटिव रोगी हॉस्पिटल बंद करवा दिया गया.
महोली डॉ राजीव के हॉस्पिटल में मिले दो संदिग्ध कोरोना वायरस के मरीज महोली प्रशासन अलर्ट सीतापुर स्वास्थ्य विभाग की टीम व महोली स्वास्थ्य विभाग की टीम हॉस्पिटल में मौजूद मरीज को भेजा गया सीतापुर जिला अस्पताल |
वाराणसी

कोरोना को मंत्रों से सही करने वाला फर्जी बाबा हुआ गिरफ्तार पर्चा बटवा कर मंत्रोच्चार से कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों को ठीक करने का दावा करता था पुलिस कर रही मामले की जाँच और कर रही बाबा से पूछताछ मामला लंका थाना क्षेत्र के सामने घाट इलाके की |

  नेता दयाशंकर सिंह के भाई पर FIR

लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एचके अवस्थी के बेटे के साथ दयाशंकर सिंह के भाई ने की मारपीट हुसैनगंज में बने फ्लैट में मालिकाना हक को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट फ्लैट के मालिक सुहर्ष अवस्थी ने लिखाई दयाशंकर सिंह के भाई पर एफआईआर फ्लैट के मालिकाना हक के बाद बिजली कनेक्शन को लेकर हुआ था विवाद सुहर्ष अवस्थी पर भी फ्लैट मालकिन शालू सिंह की तरफ से दर्ज हुई तो क्रॉस fir गुर्गों के साथ पहुंचे दयाशंकर के भाई राहुल ने की सुहर्ष अवस्थी के साथ मारपीट। अस्पताल में भर्ती हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बनाए आकांक्षा फ्लैट्स का मामला |
योगी सरकार द्वारा जीरो टाॅलरेन्स का दावा खोखला, भ्रष्टाचार परत दर परत सामने आ रहे हैं- अजय कुमार लल्लू बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्रालय में 38 करोड़ के टेन्डर का हुआ बन्दर बाँट- अजय कुमार लल्लू योगी सरकार के कार्यकाल में ऊर्जा मंत्रालय में ब्लैक लिस्टेड कंम्पनी डी0एच0एफ0एल0 द्धारा कर्मचारियों के भविष्य निधि का लगभग 2300 करोड़ रूपये का घोटला – अजय कुमार लल्लू होमगार्ड की ड्यूटी लगाने में सैकड़ो करोड़ रूपये का घोटाला, यमुना एक्सप्रेस वे के औद्योगिक विकास प्राधिकरण में 1000 करोड़ रूपये का घोटाला, पंचायत राज विभाग में कैग की रिपोर्ट के अनुसार 700 करोड़ रूपये का घोटाला, प्रदेश के दलित व पिछड़े वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति में करोड़ों रूपये का घोटाला – अजय कुमार लल्लू |

केजीएमयू ने अपील जारी कर कहा कि सामान्य रोगी अस्पताल आने से बचें। सीनियर सिटीजन, बच्चे कत्तई केजीएमयू का रुख न करें क्योंकि कोरोना वायरस के इलाज के लिए अस्पताल को नोडल केंद्र बनाया गया है, ऐसे में अस्पताल आने वाले लोगों में संक्रमण फैलने के आसार सम्भव है। मीडिया भी आने से बचे।
लखनऊ के सबसे पुराना और प्राचीन मंदिर हनुमान सेतू मंदिर भक्तगड़ो के लिए बंद किया गया है कोरोना वायरस के चलते मंदिर प्रसाशन ने 25 तारीख तक मंदिर का गेट बंद करने का फैसला लिया है। हालांकि गेट के बाहर से श्रद्धालु दर्शन कर सकते है लेकिन मंदिर के भीतर जाने की परमिशन नही होगी। मंदिर में भीतर पूजा पाठ वैसे ही होता रहेगा लेकिन श्रद्धालु नही का सकेंगे मंदिर परिसर के अंदर।