May 8, 2026

अब तक की खबरे उत्तर प्रदेश से – अजय मिश्रा

Spread the love

  लखनऊ से बड़ी खबर

लॉकडाउन को लेकर जिला प्रशासन का फैसला अलग इलाकों में बनेगी अस्थाई सब्जी मंडियां सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर अधिकारियों ने लिया फैसला रमाबाई रैली स्थल, अवध शिल्प ग्राम में लगेगी मंडी किसान बाजार, विभूतिखण्ड में खुलेगी अस्थाई सब्जी मंडियां।
  लखनऊ :-

कोरोना को लेकर राजधानी में दो अस्पताल तैयार होंगे लखनऊ के मातृ एवं शिशु रेफरल अस्पताल तैयार होगा शाहिद पथ के लोहिया संस्थान में वार्ड तैयार कर रहे हैं 200 बेड के अस्पताल कोरोना मरीजों के लिए होंगे आरक्षित इसमें 20 बेड का आईसोलेशन वार्ड, 10 वेंटिलेटर होंगे।

 लखनऊ :-

लखनऊ अप्रैल माह की बिजली रीडिंग पर रोक, बिजली रीडिंग को तत्काल प्रभाव से रोका गया, सभी बिल तीन माह के एवरेज बिल से बनेंगे,कस्टमर के भुगतान के लिए आनलाइन व्यवस्था मोबाइल नंबर या मेल पर बिल मिलेगा,श्रीकांत शर्मा ने जारी किया आदेश।
आज दिनांक 29.03.2020 को उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध आपत्तिजनक टिपणी को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्डा के विरुद्ध कोतवाली सेक्टर-20 नोएडा गौतमबुद्धनगर में मु0अ0स0 292/20 धारा 66 आई टी एक्ट व 500, 505(2) भा0द0वि0 के अंतर्गतं मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी।
मनोचिकित्सक की सलाह.

1. कोरोना से जुड़ी ज्यादा खबरें ना देखे ना सुने , आपको जितनी जानकारी चाहिए आप पहले से ही जान चुके हैं

2. कहीं से भी अधिक जानकारी एकत्र करने का प्रयास छोड़ें क्योंकि ये आपकी मानसिक स्तिथि को और ज्यादा कमजोर ही करेगा

3. दूसरों को वायरस से संबंधित सलाह ना दें क्योंकि सभी व्यक्तियों की मानसिक क्षमता एक सी नहीं होती , कुछ डिप्रेशन अर्थात अवसाद का शिकार हो सकते हैं

4. जितना संभव हो संगीत सुनें , अध्यात्म , भजन आदि भी सुन सकते है , बच्चों के साथ बोर्ड गेम खेलें , परिवार के साथ बैठकर आने वाले वर्षों के लिए प्रोग्राम बनाएं

5. अपने हाथों को नियमित अंतराल पर अच्छे से धोएं , सभी वस्तुएं की सफाई भी करें , किसी भी नव आगंतुक को 1 मीटर दूर से मिले ।

6.आपकी नकारात्मक सोच-विचार की प्रवृति डिप्रेशन बढ़ाएगी और वायरस से लड़ने की क्षमता कम करेगी दूसरी ओर सकारात्मक सोच आपको शरीर और मानसिक रूप से मजबूत बनाकर किसी भी स्तिथि या बीमारी से लड़ने में सक्षम बनाएगी ।

7. अत्यंत आवश्यक …विश्वास दृढ़ रखें कि ये समय शीघ्र ही निकलने वाला है और आप हमेशा स्वस्थ और सुरक्षित रहेंगे ।

फरुखाबाद  अलग अलग जनपदों में जाने के लिए उमड़ी भीड़, बस स्टाप पर लगा दिहाड़ी मजदूरों का लंबा क़तार , दर्जनों की तादाद में बसें दिल्ली से पहुंची फर्रूखाबाद, जिला प्रशासन ने यात्रियों का नहीं कराया चेकअप, जिला प्रशासन की लापरवाही से फैल सकती महामारी।

 यूपी स्वास्थ्य विभाग ने #corona को लेकर जारी किए आंकड़े,यूपी में अब तक 959 लोगों में कोरोना जैसे लक्षण,

आगरा 10, गाजियाबाद 5,शामली 2, लखनऊ 8, नोएडा में 27, पीलीभीत 2, लखीमपुर खीरी 1, वाराणसी 1, मुरादाबाद 1, कानपुर 1, जौनपुर 1, शामली 1, बागपत 1, मेरठ 5 मरीज पॉजिटिव
  यूपी-एमपी सीमा पर सैकड़ों लोग इकट्ठा, वाहनों में भूसे की तरह भरे हैं लोग, ट्रक के ऊपर बैठकर जा रहे हैं लोग, पैदल चलकर पहुंचे है सैकड़ों लोग, वाहनों से अपने घर जा रहे हैं लोग।

 लखनऊ  – कमता बस स्टेशन पर कमिश्नर मुकेश मेश्राम, UPSRTC एमडी राजशेखर,नगर आयुक्त मौजूद, बाहर से आए लोगों को लंच पैकेट बांटे गए हैं, बसों की व्यवस्था कराकर उन्हें रवाना किया।


अयोध्या – बड़ी संख्या में पैदल यात्री पहुंचे अयोध्या, गाड़ियों की छत पर बैठकर कर रहे यात्रा, बसों,ट्रकों पर बैठकर लोग कर रहे हैं यात्रा, यात्रियों को पुलिस जगह-जगह करा रही जलपान।
लखनऊ :-

कोरोना को लेकर राजधानी में दो अस्पताल तैयार होंगे लखनऊ के मातृ एवं शिशु रेफरल अस्पताल तैयार होगा शाहिद पथ के लोहिया संस्थान में वार्ड तैयार कर रहे हैं 200 बेड के अस्पताल कोरोना मरीजों के लिए होंगे आरक्षित इसमें 20 बेड का आईसोलेशन वार्ड, 10 वेंटिलेटर होंगे। जो बाहरी राज्यों के कामगार हैं, उनकी दैनिक ज़रूरतों और आर्थिक ज़रूरतों की चिंता करें अधिकारी, ताकी वे अपने अपने राज्यों के लिए पलायन ना करें, जो चुनौती हमारे राज्य पर आई है, पलायन के चलते हम नहीं चाहते कि बाकी राज्यों के सामने ये चुनौती आए |
लखनऊ

कोर्ट और सरकार के आदेश पर जेलों से बंदियों को छोड़ने का सिलसिला हुआ शुरू। कोरोना संक्रमण को लेकर जेलों से छोड़े गए कैदी। लखनऊ जिला जेल प्रशासन ने 84 बंदियों को छोड़ा। जमानत और पैरोल पर छोड़े गए बंदी। लखनऊ सहित बाराबंकी व अन्य जनपदों के बंदी गए छोड़े। बसों के जरिये सभी बंदियों को जेल प्रशासन ने घरों के लिए किया रवाना।
 लखनऊ

मोहान रोड पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे CM, टोल प्लाजा के पास CM ने जायजा लिया, बाहर से आए लोगों का हेल्थ चेकअप हो-CM, बीमार लोगों को भर्ती करने के आदेश दिए, सबको 14 दिन क्वरंटाइन करें-सीएम योगी।
  लॉक डाउन के बाद दिल्ली-राजस्थान समेत अन्य राज्यों से आए मजदूरों के लिए मुख्यमंत्री योगी ने लिए मानवीय फैसले कोरोना को लेकर मीटिंग में लिए फैसले, निजी संस्थानों के कर्मचारियों पर फैसले, हर कर्मचारी को वेतन दिलाएं अफसर लॉकडाउन में बंद संस्थान वेतन देंगे, कर्मचारियों को वेतन देना ही होगा, हर गरीब,मजदूर को 1 हजार देंगे अफसरों को सीएम योगी ने दिया आदेश गरीब,मजदूर को खोजकर पैसे दीजिए, गरीबों से मकान मालिक किराया ना ले, CM योगी ने मकान मालिकों से अपील की, बकाए के चलते बिजली नहीं कटेगी बिजली,पानी की आपूर्ति बनी रहेगी, ‘यूपी में लोग आए उनकी जिम्मेदारी हमारी उन्हें शुद्ध पानी,भोजन,दवाई देंगे, किसी को स्वास्थ्य का खतरा नहीं होगा, सबकी हिफाजत मेरी जिम्मेदारी, हर जिलों के डीएम को CM योगी का आदेश सामानों की कीमत निर्धारित करें, जो गड़बड़ी करे उसपर कार्रवाई करें जमाखोरी करने पर केस दर्ज करें, ‘प्रदेश की जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध’, अपनी जनता का पूरा ख्याल रख रहे हैं|
 नोएडा में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी,नोएडा में 3 और कोरोना मरीजों की पुष्टि 3 और लोगों को कोरोना पॉज़िटिव की पुष्टि, नोएडा में अब तक 30 लोगों को कोरोना, तीनों मरीजों को जिम्स में कराया गया भर्ती तीनों के सम्पर्क में आए लोगों की जांच शुरू, परिजनों के भी लिए जा रहे सैम्पल। प्रदेश में संख्या हुई 71, नोयडा में और बढ़ सकती हैं संख्या वहीं हम सभी के लिए बहुत अच्छी सूचना है कि KGMU में कल से अभी तक process हुए सभी samples negative आये हैं।

28 मार्च को total 79 sample process हुए -सभी negative

आज के जो भी sample (लगभग 38) process हुए हैं,अभी तक negative हैं।

हमारे यहां पहले से भर्ती सभी सातों रोगी स्वस्थ हैं। KGMU LKO

   दिल्ली से अयोध्या पहुंचे लगभग 200 मजदूरों को उनके गंतव्य तक भेजने की जिला प्रशासन ने की व्यवस्था। दो बस आजमगढ़ व एक बस गोरखपुर के लिए हुई रवाना।देवकाली बाईपास से हुई रवाना। अंबेडकरनगर आजमगढ़ बस्ती व गोरखपुर के रहने वाले हैं दिल्ली से आए मजदूर। सभी की स्क्रीनिंग के बाद भेजे गए मजदूर। 2 दिन के अंदर दिल्ली के 580 दिहाड़ी मजदूर अयोध्या पहुंचे। विभिन्न माध्यमों से पहुंचे हैं अयोध्या। थर्मल स्कानिंग के बाद सभी को उन्हीं की घरों में किया जा रहा है क्वॉरेंटाइन। स्वास्थ विभाग रखना है नजर।थाना पटरंगा के हाईवे चौकी व कैंट के सआदत गंज चौकी पर किया गया स्क्रीनिंग।
जिलाधिकारी अनुज झा का बयान। जिले में अभी कोई ऐसी स्थिति नहीं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाए। जनपद में 5 सामुदायिक रसोई बनाए गए। लोग में बांटे गए 4000 पैकेट। प्रत्येक तहसील बाद नगर निगम क्षेत्र में 1-1 आश्रय स्थल की होगी स्थापना, इसकी कैपेसिटी होगी 500 लोगों की।
  किसानो के दूध चार दिन बाद सड़क पर होंगे बर्बाद – जीएम लखनऊ पराग

दुग्ध समितियों एवम् सूत्रों की मानें तो लखनऊ मंडल में रोजाना लाखों लीटर दूध बर्बाद हो रहा है कारण ये की कागजों में पराग का वाहन चल रहा है पास बना हुआ है लेकिन किसी भी समिति पर पराग की गाड़ी नहीं जा रहा है, वहीं सूत्रों के मुताबिक लखनऊ जीएम लखनऊ मंडल समितियों के बजाय अन्य जनपदों से दूध मंगवा कर ऊपरी आमदनी कर रहा है!
इस बाबत पराग के चेयरमैन से बात करने पर पता चला कि वाहन पास एवम् लखनऊ शहर में रिक्शों से दूध की सप्लाई की व्यवस्था किया गया था लेकिन जीएम अगर नहीं कर रहा तो जांच करेंगे!
 लखनऊ--:

हजरतगंज पुलिस बनी गरीबो की मशीहा एसीपी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा ने उठाया गरीबो को रासन व खाना देने का जिम्मा |

हजरतगंज थाना क्षेत्र में एसीपी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा इंस्पेक्टर संतोष सिंह व नरही चौकी इंचार्ज भूपेन्द्र सिंह ने नरही में गरीबो को खिलाया खाना दूर दूर से चल कर व छेत्र के गरीबो को 1 मीटर की दूरी पर बैठा कर खिलाया खाना एसीपी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा इंस्पेक्टर संतोष सिंह चौकी इंचार्ज भूपेन्द्र सिंह ने अपने हाथों से गरीबो दिया खाना खाना मिलते ही गरीबो के चेहरों पर मुस्कान आई |